शेयर बाजार में आज यानी 30 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक (1.30%) की गिरावट के साथ 72,550 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक (1.30%) की गिरावट है, ये 22,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा बिकवाली है। एशियाई बाजार में भी गिरावट अमेरिकी बाजार में 27 मार्च को गिरावट रही क्रूड 2% बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर आया आज कच्चे तेल के दाम में 2% की तेजी है, ये बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे। शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शुक्रवार यानी 27 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1690 अंक (2.25%) की गिरावट के साथ 73,583 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 486 अंक (2.09%) की गिरावट रही थी, ये 22,820 पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट:72,550 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली


