भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली:फेसबुक पर हुए गाली-गलौज को लेकर हुआ था विवाद, घर पर चढ़कर जानलेवा हमला

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली:फेसबुक पर हुए गाली-गलौज को लेकर हुआ था विवाद, घर पर चढ़कर जानलेवा हमला

भोजपुर में रविवार देर शाम फेसबुक पर हुए गाली-गलौज को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने घर पर चढ़कर युवक को गोली मार दी। बुलेट दाहिने हाथ के कलाई के ऊपर लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान पैगा गांव वार्ड नंबर-14 निवासी अमित सिंह(25) के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। भाई सुमित कुमार सिंह ने बताया कि परशुराम सिंह नामक व्यक्ति ने उनके मामा कौशल सिंह के साथ फोटो खींचवाया था। जिसे लेकर दो दिन पहले फेसबुक पर दोनों ने एक-दूसरे को गाली-गलौज किया था। हालांकि उसके बाद बात खत्म हो गई थी। शनिवार को गांव में ही स्थित गुमटी पर था। तभी परशुराम सिंह ने उनके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
जमीन पर कब्जा करना चाहता है सुमित सिंह ने आगे बताया कि रविवार देर शाम उसका भाई अमित सिंह अपने दरवाजे पर था। तभी परशुराम सिंह अपने अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर आ धमका और फायरिंग करने लगा। इस दौरान उनके भाई अमित सिंह को गोली लग गई। पिता के मौत होने के बाद उसके पाटीदार परशुराम सिंह दो बिघा जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं। बराबर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है अमित सिंह के भाई सुमित कुमार सिंह ने परशुराम सिंह, गुड्डू सिंह, सुमन सिंह सहित उनके साथ रहे अन्य लोगों पर गोली मारने और दो राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर में रविवार देर शाम फेसबुक पर हुए गाली-गलौज को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने घर पर चढ़कर युवक को गोली मार दी। बुलेट दाहिने हाथ के कलाई के ऊपर लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान पैगा गांव वार्ड नंबर-14 निवासी अमित सिंह(25) के तौर पर हुई है। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। भाई सुमित कुमार सिंह ने बताया कि परशुराम सिंह नामक व्यक्ति ने उनके मामा कौशल सिंह के साथ फोटो खींचवाया था। जिसे लेकर दो दिन पहले फेसबुक पर दोनों ने एक-दूसरे को गाली-गलौज किया था। हालांकि उसके बाद बात खत्म हो गई थी। शनिवार को गांव में ही स्थित गुमटी पर था। तभी परशुराम सिंह ने उनके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
जमीन पर कब्जा करना चाहता है सुमित सिंह ने आगे बताया कि रविवार देर शाम उसका भाई अमित सिंह अपने दरवाजे पर था। तभी परशुराम सिंह अपने अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर आ धमका और फायरिंग करने लगा। इस दौरान उनके भाई अमित सिंह को गोली लग गई। पिता के मौत होने के बाद उसके पाटीदार परशुराम सिंह दो बिघा जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं। बराबर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है अमित सिंह के भाई सुमित कुमार सिंह ने परशुराम सिंह, गुड्डू सिंह, सुमन सिंह सहित उनके साथ रहे अन्य लोगों पर गोली मारने और दो राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *