रसोई गैस की कीमत को लेकर सड़क पर उतरे लोग:औरंगाबाद में 2 घंटे तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, एजेंसी पर लगाया कालाबाजारी करने का आरोप

रसोई गैस की कीमत को लेकर सड़क पर उतरे लोग:औरंगाबाद में 2 घंटे तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, एजेंसी पर लगाया कालाबाजारी करने का आरोप

औरंगाबाद के नवीनगर में रसोई गैस की किल्लत ने गंभीर रूप ले लिया है, जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आज गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ सैकड़ों उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और बसन बिघा मोड़ के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले दो दिनों से गैस एजेंसी का कार्यालय बंद है, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। लोग सुबह से ही लाइन में खड़े हो जाते हैं, फिर भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पाता। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे अहले सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर तक भी एजेंसी का ताला नहीं खुला। इससे लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई।स्थिति को और जटिल बताते हुए उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि मोबाइल से बुकिंग करने और डीएससी नंबर मिलने के बावजूद उन्हें पर्ची लेने के लिए अलग से लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है। गैस की होम डिलीवरी बंद रहने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों पर कालाबाज़ारी के आरोप भी लगे इस बीच एजेंसी कर्मियों पर कालाबाज़ारी के आरोप भी लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ बिचौलियों और होटल संचालकों को अधिक कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि आम लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। हालांकि एजेंसी कर्मियों ने इन आरोपों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और केवल गैस सप्लाई कम होने की बात कही। गैस संकट के कारण घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। नाराज़ उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, कालाबाज़ारी की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और अतिरिक्त सिलेंडरों की व्यवस्था की जाए। फिलहाल नवीनगर के लोग प्रशासनिक हस्तक्षेप का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें इस गंभीर गैस संकट से राहत मिल सके। औरंगाबाद के नवीनगर में रसोई गैस की किल्लत ने गंभीर रूप ले लिया है, जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आज गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज़ सैकड़ों उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और बसन बिघा मोड़ के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में प्रशासन और पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले दो दिनों से गैस एजेंसी का कार्यालय बंद है, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। लोग सुबह से ही लाइन में खड़े हो जाते हैं, फिर भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पाता। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे अहले सुबह से लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर तक भी एजेंसी का ताला नहीं खुला। इससे लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई।स्थिति को और जटिल बताते हुए उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि मोबाइल से बुकिंग करने और डीएससी नंबर मिलने के बावजूद उन्हें पर्ची लेने के लिए अलग से लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है। गैस की होम डिलीवरी बंद रहने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों पर कालाबाज़ारी के आरोप भी लगे इस बीच एजेंसी कर्मियों पर कालाबाज़ारी के आरोप भी लगे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ बिचौलियों और होटल संचालकों को अधिक कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि आम लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। हालांकि एजेंसी कर्मियों ने इन आरोपों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और केवल गैस सप्लाई कम होने की बात कही। गैस संकट के कारण घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कई परिवारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। नाराज़ उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, कालाबाज़ारी की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और अतिरिक्त सिलेंडरों की व्यवस्था की जाए। फिलहाल नवीनगर के लोग प्रशासनिक हस्तक्षेप का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें इस गंभीर गैस संकट से राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *