सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार में शनिवार रात एक टेम्पो चालक को गोली मार दी गई। घायल चालक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा राजाराम निवासी विजय कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। वह तितरा बाजार निवासी मोहित कुमार पटेल का टेम्पो चलाता है। घटना के समय विजय रात में टेम्पो मालिक के दरवाजे पर खड़ा कर रहा था। तभी एक सफेद स्कॉर्पियो से आए चार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली विजय के सीने के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। शराब की ढुलाई के लिए दबाव बना रहे थे माफिया
टेम्पो मालिक मोहित कुमार पटेल ने इस घटना को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। मोहित के अनुसार, हमलावर उसे मारने आए थे, लेकिन गलती से उसके चालक को गोली लग गई। मोहित ने आरोप लगाया है कि कुछ शराब माफिया उस पर अवैध शराब की ढुलाई के लिए दबाव बना रहे थे।
मोहित पटेल ने यह भी कहा कि उत्पाद विभाग से जुड़े एक निजी ड्राइवर की इस पूरे मामले में संलिप्तता है। मोहित के मुताबिक, यह ड्राइवर विभाग में गाड़ी चलाने के नाम पर दबंगई दिखाता है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना को लेकर एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार में शनिवार रात एक टेम्पो चालक को गोली मार दी गई। घायल चालक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा राजाराम निवासी विजय कुमार प्रजापति के रूप में हुई है। वह तितरा बाजार निवासी मोहित कुमार पटेल का टेम्पो चलाता है। घटना के समय विजय रात में टेम्पो मालिक के दरवाजे पर खड़ा कर रहा था। तभी एक सफेद स्कॉर्पियो से आए चार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली विजय के सीने के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया है। शराब की ढुलाई के लिए दबाव बना रहे थे माफिया
टेम्पो मालिक मोहित कुमार पटेल ने इस घटना को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। मोहित के अनुसार, हमलावर उसे मारने आए थे, लेकिन गलती से उसके चालक को गोली लग गई। मोहित ने आरोप लगाया है कि कुछ शराब माफिया उस पर अवैध शराब की ढुलाई के लिए दबाव बना रहे थे।
मोहित पटेल ने यह भी कहा कि उत्पाद विभाग से जुड़े एक निजी ड्राइवर की इस पूरे मामले में संलिप्तता है। मोहित के मुताबिक, यह ड्राइवर विभाग में गाड़ी चलाने के नाम पर दबंगई दिखाता है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना को लेकर एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


