छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दुष्कर्म और छेड़खानी के दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घर में अकेली युवती से ग्रामीण ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे मामले में घर घुसकर युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ किया। मामले की सूचना में संबंधित थाना में अपराध दर्ज किया है। पहली घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। 25 मार्च को एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 20 वर्षीय बेटी के साथ गांव के नरसिंह खलखो 67 साल द्वारा दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब 6-7 माह पूर्व आरोपी घर में घुस आया, उस समय वह अकेली थी। आरोपी ने जबरदस्ती बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक डराकर दुष्कर्म किया। किसी तरह घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद ग्राम स्तर पर बैठक के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल पतासाजी शुरू की और आरोपी नरसिंह खलखो को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
महिला से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
दूसरी घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। 36 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पति सुबह दुकान चला जाता है और वह घर पर अकेली रहती है। गांव का निवासी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू 38 साल आए दिन उसे देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां करता था। 21 मार्च को दोपहर के समय जब महिला घर पर अकेली थी। इस दौरान टीकम सिदार उसके घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए गंदी हरकत करने लगा। ऐसे में माहिला ने इसकी शिकायत थाना में की। जहां पुलिस ने पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेला भेजा है।


