उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। सगाई के दौरान IPS केके बिश्नोई भोजपुरी गाने पर जमकर नाचे। स्टेज पर ‘हीरोइन हो हीरोइन’ गाना बजाया गया। इस गाने पर केके बिश्नोई थिरकते नजर आए। वहीं IPS अंशिका वर्मा ने भी कई गानों पर जमकर डांस किया। दरअसल, PS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की गुरुवार रात संभल में सगाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। IPS जिस गाने पर थिरक रहे थे, उसे बिहार के बक्सर के रहने वाले नीलकमल ने गाया है। नीलकमल भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते सितारे हैं। सगाई की कुछ तस्वीरें देखिए- 3 साल पहले मिले, फिर शुरू हुई लव स्टोरी
IPS अंशिका वर्मा (30) और IPS केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।
अब IPS कृष्ण बिश्नोई के बारे में जानिए- IPS अंशिका वर्मा के बारे में भी जान लीजिए अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंशिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नोएडा में की थी। साल 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। UPSC परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की थी। अंशिका के पिता अनिल वर्मा यूपी विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मां वंदना वर्मा हाउस वाइफ हैं। अंशिका की पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना, आगरा बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। दूसरी पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर ASP हुई। IPS अंशिका वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। अब भोजपुरी गायक नीलकमल के बारे में जानिए भोजपुरी सिंगर नीलकमल बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। पॉपुलर टीवी शो सुर संग्राम में टॉप 4 में पहुंचकर नीलकमल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। गाने के साथ नीलकमल अच्छी एक्टिंग भी करते हैं। बताया जाता है कि नीलकमल सिंह 14 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हो गई है। सगाई के दौरान IPS केके बिश्नोई भोजपुरी गाने पर जमकर नाचे। स्टेज पर ‘हीरोइन हो हीरोइन’ गाना बजाया गया। इस गाने पर केके बिश्नोई थिरकते नजर आए। वहीं IPS अंशिका वर्मा ने भी कई गानों पर जमकर डांस किया। दरअसल, PS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की गुरुवार रात संभल में सगाई हुई। दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। फिर एक-दूसरे का हाथ थामा और हवा में लहराकर खुशी का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। IPS जिस गाने पर थिरक रहे थे, उसे बिहार के बक्सर के रहने वाले नीलकमल ने गाया है। नीलकमल भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते सितारे हैं। सगाई की कुछ तस्वीरें देखिए- 3 साल पहले मिले, फिर शुरू हुई लव स्टोरी
IPS अंशिका वर्मा (30) और IPS केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।
अब IPS कृष्ण बिश्नोई के बारे में जानिए- IPS अंशिका वर्मा के बारे में भी जान लीजिए अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंशिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नोएडा में की थी। साल 2014 से 2018 तक गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। UPSC परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की थी। अंशिका के पिता अनिल वर्मा यूपी विद्युत निगम लिमिटेड (UPPCL) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। मां वंदना वर्मा हाउस वाइफ हैं। अंशिका की पहली पोस्टिंग 2021 में फतेहपुर सीकरी थाना, आगरा बतौर ट्रेनी ऑफिसर हुई। दूसरी पोस्टिंग गोरखपुर में बतौर ASP हुई। IPS अंशिका वर्मा इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। अब भोजपुरी गायक नीलकमल के बारे में जानिए भोजपुरी सिंगर नीलकमल बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। पॉपुलर टीवी शो सुर संग्राम में टॉप 4 में पहुंचकर नीलकमल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। गाने के साथ नीलकमल अच्छी एक्टिंग भी करते हैं। बताया जाता है कि नीलकमल सिंह 14 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।


