दरभंगा में चाकूबाजी, एक युवक की मौत…दूसरा घायल:परिजन बोले- दोस्तों के साथ आर्केस्ट्रा देखने गया था, मामूली विवाद में घेरकर मारा

दरभंगा में चाकूबाजी, एक युवक की मौत…दूसरा घायल:परिजन बोले- दोस्तों के साथ आर्केस्ट्रा देखने गया था, मामूली विवाद में घेरकर मारा

दरभंगा में आपसी विवाद में गुरुवार देर रात चाकूबाजी हुई है। चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव की है। मृतक की पहचान महरी निवासी मंगनी तांती के पुत्र मिथिलेश तांती(20) के तौर पर हुई है। घायल संतोष कुमार तांती(32) का इलाज सुपौल स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में विवाद हुआ था घायल के पिता रामदेव तांती ने बताया कि गांव के ही चार-पांच युवकों के साथ नदियामी गांव आर्केस्ट्रा देखने गया था। वहां गांव के कुछ लड़कों से विवाद हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में उनलोगों ने घेर लिया। मिथिलेश को कम दिखाई देता है, अनजाने में वो लड़कों से टकरा गया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मेरा बेटा बाइक से घर आ रहा था। हमलावरों ने फिर घेरकर उसे चाकू मार दिया। साथ गए युवक जान बचाकर भाग निकले। हमलावर नदियामी गांव के ही रहने वाले हैं, हालांकि वह किसी का नाम नहीं जानते। मुझे 3:45 बजे सुबह फोन पर जानकारी मिली। किसी तरह मौके पर पहुंचा। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर कुमार तिवारी ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल सबकुछ नियंत्रण में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज जारी है। मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाली-गलौज और आपसी बहस के बाद आवेश में आकर चाकूबाजी की गई है। गांव में लगातार छापेमारी की जा रही है। नदियामी गांव में बिरौल, कुशेश्वरस्थान, बड़गांव समेत पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है। दरभंगा में आपसी विवाद में गुरुवार देर रात चाकूबाजी हुई है। चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव की है। मृतक की पहचान महरी निवासी मंगनी तांती के पुत्र मिथिलेश तांती(20) के तौर पर हुई है। घायल संतोष कुमार तांती(32) का इलाज सुपौल स्थित प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है। आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में विवाद हुआ था घायल के पिता रामदेव तांती ने बताया कि गांव के ही चार-पांच युवकों के साथ नदियामी गांव आर्केस्ट्रा देखने गया था। वहां गांव के कुछ लड़कों से विवाद हो गया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में उनलोगों ने घेर लिया। मिथिलेश को कम दिखाई देता है, अनजाने में वो लड़कों से टकरा गया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद मेरा बेटा बाइक से घर आ रहा था। हमलावरों ने फिर घेरकर उसे चाकू मार दिया। साथ गए युवक जान बचाकर भाग निकले। हमलावर नदियामी गांव के ही रहने वाले हैं, हालांकि वह किसी का नाम नहीं जानते। मुझे 3:45 बजे सुबह फोन पर जानकारी मिली। किसी तरह मौके पर पहुंचा। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर कुमार तिवारी ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल सबकुछ नियंत्रण में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज जारी है। मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाली-गलौज और आपसी बहस के बाद आवेश में आकर चाकूबाजी की गई है। गांव में लगातार छापेमारी की जा रही है। नदियामी गांव में बिरौल, कुशेश्वरस्थान, बड़गांव समेत पांच थानों की पुलिस कैंप कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *