भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 38℃ दर्ज किया गया। ये तापमान रायसेन में रहा। वहीं राजस्थान का बड़मेर 35℃ के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज और कल तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी तरह राजस्थान और दिल्ली में भी गुरुवार और शुक्रवार को बारिश और आंधी चलने की अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं शुक्रवार को उत्तराखंड के लिए इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल…
MP में तापमान 38℃, राजस्थान में 35℃:पंजाब-हरियाणा, दिल्ली-राजस्थान में दो दिन बारिश की चेतावनी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में आज, उत्तराखंड में कल बर्फबारी संभव


