सपा सरकार में माफियाओं को खुली छूट, धुरंधर फिल्म पर भी बीजेपी विधायक शलभ मणि का बड़ा बयान

सपा सरकार में माफियाओं को खुली छूट, धुरंधर फिल्म पर भी बीजेपी विधायक शलभ मणि का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी पर बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने तगड़ा जुबानी हमला किया है। इस दौरान संगीन आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि ‘लाल टोपी’ और सपा की असलियत अब जनता समझ चुकी है और प्रदेश की जनता उन्हें दोबारा मौका नहीं देगी। विधायक ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में अपराध, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर थे।

सपा राज में हथियार, जाली नोट का धंधा फलता फूलता था

उन्होंने कहा कि उस समय जब सपा से जुड़े लोग सड़कों पर निकलते थे, तो आम जनता में भय का माहौल बन जाता था। शलभ मणि त्रिपाठी ने दावा किया कि प्रदेश में माफियाओं का वर्चस्व था और वे अत्याधुनिक हथियारों का भी इस्तेमाल करते थे। इसके साथ ही उन्होंने जाली नोटों के कारोबार का भी उल्लेख किया और कहा कि उस समय अपराधियों को खुली छूट प्राप्त थी।

जनता अब विकास और सुशासन के मुद्दों पर मतदान कर रही है

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में आई फिल्म ‘धुरंधर’ में दर्शाई गई बातें काफी हद तक वास्तविक घटनाओं और तथ्यों पर आधारित हैं। फिल्म के माध्यम से कई सच्चाइयां सामने आई हैं और भविष्य में भी ऐसे तथ्य उजागर होते रहेंगे। विधायक ने आगामी चुनावों को लेकर भी सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 तक पार्टी की कोई राजनीतिक संभावना नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और सुशासन के मुद्दों पर मतदान कर रही है, न कि जाति और भ्रम की राजनीति पर। शलभ ने कहा कि आज महिला सुरक्षित है, व्यापारी सुरक्षित है, इन्वेस्टमेंट का बड़ा स्कोप मौजूद है। सपा सरकार में इन चीजों का सोचना भी सपने जैसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *