समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर शिव मंदिर के पास आज शाम बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक युवक को गोली मार दी। युवक को छाती के पास एक गोली लगी है। युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव के धर्मेंद्र कुमार का बेटा अनमोल कुमार है। घटना की सूचना पर परिवार के लोगों ने युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है । जहां युवक का उपचार जारी है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में युवक के पिता धर्मेंद्र का कहना है कि वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे को गोली मार दी गई है। वह भागे भागे अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दूधपुरा से चकनूर की ओर जा रहा था। वह बाइक पर अकेले था इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी ।इस दौरान गोली की आवाज सुन जब आसपास के लोग जुटेने लगे, तो दोनों बदमाश फरार हो गए । पिता ने दुश्मनि से किया इनकार बाद में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। बताया गया है कि युवक को गोली पंजरे से जाकर पीठ की ओर फंस गई है। हालांकि उन्होंने किसी से दुश्मनी अथवा पूर्व धमकी की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि घटना किस कारण से हुई है यह उनका बेटा ही बता सकता है। अभी युवक बेहोशी की स्थिति में है, जिस कारण उसका बयान नहीं हो पाया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक जख्मी हुआ है, जिसका उपचार अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। युवक का अभी बयान नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है। वह भी कुछ खास नहीं बता पा रहे हैं कि घटना किस कारण से हुई है। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर शिव मंदिर के पास आज शाम बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक युवक को गोली मार दी। युवक को छाती के पास एक गोली लगी है। युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव के धर्मेंद्र कुमार का बेटा अनमोल कुमार है। घटना की सूचना पर परिवार के लोगों ने युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है । जहां युवक का उपचार जारी है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में युवक के पिता धर्मेंद्र का कहना है कि वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके बेटे को गोली मार दी गई है। वह भागे भागे अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दूधपुरा से चकनूर की ओर जा रहा था। वह बाइक पर अकेले था इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी ।इस दौरान गोली की आवाज सुन जब आसपास के लोग जुटेने लगे, तो दोनों बदमाश फरार हो गए । पिता ने दुश्मनि से किया इनकार बाद में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। बताया गया है कि युवक को गोली पंजरे से जाकर पीठ की ओर फंस गई है। हालांकि उन्होंने किसी से दुश्मनी अथवा पूर्व धमकी की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि घटना किस कारण से हुई है यह उनका बेटा ही बता सकता है। अभी युवक बेहोशी की स्थिति में है, जिस कारण उसका बयान नहीं हो पाया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक जख्मी हुआ है, जिसका उपचार अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। युवक का अभी बयान नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है। वह भी कुछ खास नहीं बता पा रहे हैं कि घटना किस कारण से हुई है।


