Anhonee Show: हॉरर फिल्मों और शोज का क्रेज बरसो से चली आ रही है। चाहे सिनेमाहॉल हो, टीवी हो या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म, दर्शक हमेशा से डरावनी कहानियों का आंनद उठाते नजर आए हैं। ऐसे में 1993 में एक ऐसा टीवी शो आया जिसने अपने दौर में खौफ की नई मिसाल कायम कर दी है। इसे ‘अनहोनी’ के नाम से जाना गया।
कई भूतिया और खौफनाक फिल्मों से दर्शकों को डरा डाला
इस शो को रामसे ब्रदर्स ने बनाया था, जो हॉरर फिल्मी दुनिया के फेमस निर्माता माने जाते हैं। उन्होंने पहले भी ‘वीराना’ और ‘पुराना मंदिर’ जैसी कई भूतिया और खौफनाक फिल्मों से दर्शकों को डरा डाला था। इस बार उन्होंने टीवी पर कुछ ऐसा पेश किया जिससे घर-घर में डर का माहौल बन गया।
शुरुआत में मेकर्स ने केवल 24 एपिसोड बनाने का प्लान किया था, लेकिन जैसे ही ये शो ऑन एयर हुआ, दर्शकों ने इसे इतना ज्यादा पसंद किया कि इसकी लोकप्रियता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बता दें, इसके एपिसोड टोटल 364 तक बढ़ा दी गई और ये शो लगातार 9 साल तक चलता रहा। इस बात से पता चलता है कि ये शो अपने समय में कितना सफल और लोकप्रिय था।
सस्पेंस और डर का खौफनाक मंजर
बता दें, इस शो की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि हर 3-4 एपिसोड में कहानी बदलती थी, जिससे दर्शकों को लगातार नया सस्पेंस और डर का खौफनाक मंजर देखने को मिलता था। दरअसल, भूत-प्रेत, आत्माओं और तंत्र-मंत्र से जुड़ी इन कहानियों ने दर्शकों को इतना डरा दिया कि लोग किचन में अकेले पानी लेने से भी कतरा जाते थे। इस शो में पंकज धीर, अर्चना पूरन सिंह और शगुफ्ता अली जैसे कई स्टार्स भी लीड रोल में नजर आए। रामसे ब्रदर्स ने अपने फिल्म ‘पुराना मंदिर’ का थीम म्यूजिक भी इस शो में यूज किया था जिससे एक अलग ही डरावनी गूंज पैदा हुई।
आज भी जब 90 के दशक के डरावने टीवी शोज की बात होती है तो ‘जी हॉरर शो’ यानी (अनहोनी) का नाम सबसे ऊपर आता है। ये शो अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध है और नए दर्शक भी इसे देखकर उस जमाने के डर को महसूस कर सकते हैं, तो अगर आपको हॉरर कंटेंट देखना पसंद है तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है।


