सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 50 ग्राम स्मैक बरामद:अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपये कीमत, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत कार्रवाई

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 50 ग्राम स्मैक बरामद:अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपये कीमत, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत कार्रवाई

सहारनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई थाना गंगोह पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत की। सीओ गंगोह अशोक सिसोदिया ने बताया कि डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी अभिनन्दन के निर्देश पर थाना गंगोह प्रभारी संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस टीम को गांव बाढ़ी माजरा के पास निर्माणाधीन पुल के नीचे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे रोका गया और पूछताछ की गई। युवक ने अपनी पहचान मोनिश पुत्र जाहिद, निवासी गांव बाढ़ी माजरा, थाना गंगोह के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मोनिश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना गंगोह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब उसके नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था, नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करता था। इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसआई आजाद सिंह, हेड कांस्टेबल उदित मलिक, मुकेश कुमार, अंकुश गौदारा और कांस्टेबल सूरज शर्मा शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *