शेखपुरा में प्रशांत किशोर की बैठक:हार के कारणों पर मंथन, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, पूरे बिहार दौरे का वादा, संगठन विस्तार पर जोर

शेखपुरा में प्रशांत किशोर की बैठक:हार के कारणों पर मंथन, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, पूरे बिहार दौरे का वादा, संगठन विस्तार पर जोर

शेखपुरा में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने शहर के एक निजी सभागार में बैठक आयोजित कर हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। पार्टी के जिला प्रमुख प्रवक्ता इमाम शमी ने बताया कि प्रशांत किशोर ने पार्टी के विस्तार के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों का कम से कम तीन बार दौरा करने का वादा भी किया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… पार्टी के मुख्य कार्य अभी भी प्रासंगिक
शमी ने यह भी बताया कि जन सुराज पार्टी के कार्यक्रम ऊपर से थोपे नहीं जाते हैं। पार्टी आम लोगों की भावनाओं और विचारों के अनुसार काम करती है, जिसमें जनता ही पार्टी को दिशा प्रदान करती है। प्रवक्ता के अनुसार, विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद जन सुराज के लिए लोगों के मन में सम्मान है। बिहार में बदलाव के लिए पार्टी के मुख्य कार्य अभी भी प्रासंगिक हैं और राज्य को इसकी आवश्यकता है। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के भाग लेने या न लेने पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। यह फैसला भी आम लोगों की राय से ही लिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने चुनावी हार का मुख्य कारण सरकार द्वारा चुनाव के दौरान महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देना और बुजुर्ग, विधवा तथा दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाना बताया। अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा
मुख्य प्रवक्ता ने यह भी बताया कि जन सुराज का वर्तमान मुख्य कार्य संगठन का विस्तार करना है, जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता, जिसमें शेखपुरा के लोग भी शामिल हैं, जन सुराज पार्टी के प्रति सम्मान रखती है। पार्टी लोगों के इस सम्मान और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के यहां पहुंचने पर एक निजी सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंत्रणा के पूर्व उनके गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाभ दिया और उनके सार गर्वित विचारों को ग्रहण कर उसे पर अमल करने का वादा किया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, गोपाल कुमार ,मो क्यूम, चंदन सिंह, मो इमाम राजी ,मो इमाम साफी, राजे सिंह ,कुंदन यादव सहित अन्य मौजूद थे। शेखपुरा में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने शहर के एक निजी सभागार में बैठक आयोजित कर हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। पार्टी के जिला प्रमुख प्रवक्ता इमाम शमी ने बताया कि प्रशांत किशोर ने पार्टी के विस्तार के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों का कम से कम तीन बार दौरा करने का वादा भी किया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें… पार्टी के मुख्य कार्य अभी भी प्रासंगिक
शमी ने यह भी बताया कि जन सुराज पार्टी के कार्यक्रम ऊपर से थोपे नहीं जाते हैं। पार्टी आम लोगों की भावनाओं और विचारों के अनुसार काम करती है, जिसमें जनता ही पार्टी को दिशा प्रदान करती है। प्रवक्ता के अनुसार, विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद जन सुराज के लिए लोगों के मन में सम्मान है। बिहार में बदलाव के लिए पार्टी के मुख्य कार्य अभी भी प्रासंगिक हैं और राज्य को इसकी आवश्यकता है। आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के भाग लेने या न लेने पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। यह फैसला भी आम लोगों की राय से ही लिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने चुनावी हार का मुख्य कारण सरकार द्वारा चुनाव के दौरान महिलाओं को 10-10 हजार रुपये देना और बुजुर्ग, विधवा तथा दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाना बताया। अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा
मुख्य प्रवक्ता ने यह भी बताया कि जन सुराज का वर्तमान मुख्य कार्य संगठन का विस्तार करना है, जिसके तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता, जिसमें शेखपुरा के लोग भी शामिल हैं, जन सुराज पार्टी के प्रति सम्मान रखती है। पार्टी लोगों के इस सम्मान और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के यहां पहुंचने पर एक निजी सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंत्रणा के पूर्व उनके गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाभ दिया और उनके सार गर्वित विचारों को ग्रहण कर उसे पर अमल करने का वादा किया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, गोपाल कुमार ,मो क्यूम, चंदन सिंह, मो इमाम राजी ,मो इमाम साफी, राजे सिंह ,कुंदन यादव सहित अन्य मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *