बक्सर में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:बेटे के साथ बाइक से आरा जा रही थी, बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी से नीचे गिरी; इलाज के दौरान तोड़ा दम

बक्सर में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:बेटे के साथ बाइक से आरा जा रही थी, बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी से नीचे गिरी; इलाज के दौरान तोड़ा दम

बक्सर में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। मृतका की पहचान कांट गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी आशा देवी(46) के तौर पर हुई है। मृतका की बेटी ममता कुमारी ने बताया कि 28 फरवरी को मेरी मां भाई के साथ आरा जा रही थी। रास्ते में बाइक से नीचे गिर गईं। गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। जहां 6 मार्च को उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। 23 मार्च को टांका कटवाने के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे। जहां उनकी हालत बिगड़ गई।
घर में मचा कोहराम गंभीर हालत में सदर हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो पुत्री दौलत कुमारी, ममता कुमारी और एक पुत्र सुभान सिंह है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बक्सर में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। मृतका की पहचान कांट गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी आशा देवी(46) के तौर पर हुई है। मृतका की बेटी ममता कुमारी ने बताया कि 28 फरवरी को मेरी मां भाई के साथ आरा जा रही थी। रास्ते में बाइक से नीचे गिर गईं। गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। जहां 6 मार्च को उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। 23 मार्च को टांका कटवाने के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थे। जहां उनकी हालत बिगड़ गई।
घर में मचा कोहराम गंभीर हालत में सदर हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो पुत्री दौलत कुमारी, ममता कुमारी और एक पुत्र सुभान सिंह है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *