बहादुरगढ़ डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शनिवार को अस्मिता विमेंस नॉर्थ इंडिया स्विमिंग लीग 2026 का एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत आयोजित हो रही महिला तैराकी प्रतियोगिता बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। खेलो इंडिया भारत सरकार का बेहतरीन उपक्रम है। यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी आगे बढ़ाओ की मुहिम को साकार कर रहा है। इस दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच ने भी तैराकों का हौसला बढ़ाया
हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने डीसी और एसडीएम का स्वागत करते हुए बताया कि
तैराकी प्रतियोगिता में देश के नॉर्थ जॉन से 154 महिला तैराक भागीदारी कर रही हैं। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी अहमदाबाद में होने जा रही अस्मिता नेशनल स्विमिंग लीग में हिस्सा लेंगी।
यह प्रतियोगिता महिला तैराकों के लिए अच्छा मंच
डीसी ने कहा नवरात्रों में शुरू हुई यह प्रतियोगिता महिला तैराकों के लिए अच्छा मंच साबित होगी। डीसी ने महिला तैराकों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला तैराक आगे चल कर स्विमिंग खेल में देश का नाम रोशन करेंगी । एसडीएम ने आयोजकों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को स्विमिंग में आगे बढ़ाने के लिए एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में अवसर देने का आह्वान किया। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने कहा कि हम प्रशासन की पहल का स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। हरियाणा ओलंपिक संघ का प्रयास रहता है कि प्रदेश के ग्रामीण आंचल से प्रतिभा आगे आए।
इस दौरान जिला सूचना एवं सम्पर्क और सूचना अधिकारी सतीश कुमार, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सह सचिव सुरेश जून, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, राजेश गुलिया, अनिल शर्मा, कोच साई जाधव और पदम पाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


