राजगढ़ में जहर खाने के तीन मामले, हालत गंभीर:दो युवक और एक युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़ में जहर खाने के तीन मामले, हालत गंभीर:दो युवक और एक युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़ में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। कालीपीठ थाना क्षेत्र के पटना गांव में 25 वर्षीय संदीप भील ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। छागोड़ा में युवक की तबीयत बिगड़ी दूसरा मामला छागोड़ा गांव का है, जहां 26 वर्षीय लक्ष्मण गुर्जर ने भी किन्हीं कारणों से जहर का सेवन कर लिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवती ने भी किया जहर का सेवन तीसरे मामले में एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली है। हालांकि, उसकी पहचान और कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। तीनों ही मामलों में परिजनों और स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी। कारणों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों की अलग-अलग जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जहर खाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस व्यक्तिगत विवाद, मानसिक तनाव सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *