बगहा के चौतरवा चौक पर शुक्रवार को प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान एडीएसओ सह एमओ प्रतिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान दो होटल और मिठाई की दुकानों की जांच की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था। जांच के क्रम में अनमोल श्याम स्वीट्स से दो घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त किए गए। वहीं, महेंद्र स्वीट्स से भी एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन सिलेंडरों का इस्तेमाल समोसा और अन्य खाद्य सामग्री बनाने में हो रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। घरेलू गैस सिलेंडर केवल आवासीय उपयोग के लिए निर्धारित एमओ प्रतिमा श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल आवासीय उपयोग के लिए निर्धारित हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग श्रेणी के कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कुछ दुकानदार घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे गैस आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है और कालाबाजारी की शिकायतें बढ़ती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बगहा अनुमंडल क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। गैस एजेंसियों की भी नियमित जांच की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सकें। संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वाले संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए सिलेंडरों को आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा गया है और संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों से जवाब मांगा जा रहा है। प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। बगहा के चौतरवा चौक पर शुक्रवार को प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान एडीएसओ सह एमओ प्रतिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान दो होटल और मिठाई की दुकानों की जांच की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था। जांच के क्रम में अनमोल श्याम स्वीट्स से दो घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त किए गए। वहीं, महेंद्र स्वीट्स से भी एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन सिलेंडरों का इस्तेमाल समोसा और अन्य खाद्य सामग्री बनाने में हो रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। घरेलू गैस सिलेंडर केवल आवासीय उपयोग के लिए निर्धारित एमओ प्रतिमा श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल आवासीय उपयोग के लिए निर्धारित हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग श्रेणी के कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध हैं। इसके बावजूद कुछ दुकानदार घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे गैस आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है और कालाबाजारी की शिकायतें बढ़ती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बगहा अनुमंडल क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। गैस एजेंसियों की भी नियमित जांच की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सकें। संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वाले संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जब्त किए गए सिलेंडरों को आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखा गया है और संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों से जवाब मांगा जा रहा है। प्रशासन ने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।


