सीएसपी संचालक को गोली मारी, 5 लाख लूटे:सीवान में 3 बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था गांव

सीएसपी संचालक को गोली मारी, 5 लाख लूटे:सीवान में 3 बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था गांव

सीवान में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महादेवा थाना के बभनौली गांव के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान सराय थाना क्षेत्र के उखई नवका टोला कल्याणपुर निवासी स्वर्गीय सुदर्शन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अशोक पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… पीछे से आए बाइक सवारों ने की फायरिंग,फरार घायल अशोक पटेल ने बताया कि वह अपने गांव के बाजार में ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलाता है। शुक्रवार को वह सीवान शहर स्थित एक्सिस बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बभनौली गांव के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी उसके पास पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद अपराधी रुपये लेकर आसानी से फरार हो गए। कमर,पैर और पीठ में लगी एक-एक गोली,हालत गंभीर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सदर अस्पताल के डॉक्टर रजनीकांत तिवारी के अनुसार अशोक पटेल को तीन गोलियां लगी हैं। एक कमर में, एक पैर में और एक पीठ में। उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्ती लगभग न के बराबर है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आम जनता में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर समय रहते पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सीवान में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महादेवा थाना के बभनौली गांव के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान सराय थाना क्षेत्र के उखई नवका टोला कल्याणपुर निवासी स्वर्गीय सुदर्शन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अशोक पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें पूरा मामला… पीछे से आए बाइक सवारों ने की फायरिंग,फरार घायल अशोक पटेल ने बताया कि वह अपने गांव के बाजार में ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलाता है। शुक्रवार को वह सीवान शहर स्थित एक्सिस बैंक से 5 लाख रुपये निकालकर वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बभनौली गांव के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी उसके पास पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद अपराधी रुपये लेकर आसानी से फरार हो गए। कमर,पैर और पीठ में लगी एक-एक गोली,हालत गंभीर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सदर अस्पताल के डॉक्टर रजनीकांत तिवारी के अनुसार अशोक पटेल को तीन गोलियां लगी हैं। एक कमर में, एक पैर में और एक पीठ में। उनकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हालांकि, दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्ती लगभग न के बराबर है, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे हैं। लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आम जनता में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अगर समय रहते पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *