सहरसा में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पतरघट प्रखंड के गोलमा गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग और डिलीवरी के समय में भी सुधार दर्ज किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला आपूर्ति शाखा के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार देवराज आनंद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड-10 निवासी अमित कुमार गुप्ता के घर और उसकी मिठाई दुकान पर छापा मारा गया। मौके से एक पुराना सेल रजिस्टर भी बरामद जांच के दौरान वहां बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। टीम ने कुल 22 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 12 एचपी गैस (8 भरे, 4 खाली), 4 इंडेन (सभी खाली) और 6 भारत गैस (2 भरे, 4 खाली) शामिल थे। मौके से एक पुराना सेल रजिस्टर भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच जारी है। आपूर्ति विभाग के अनुसार, आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और एलपीजी आदेश-2000 के तहत कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की पूरी वीडियोग्राफी ‘ई-साक्ष्य ऐप’ के जरिए की गई है, ताकि डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जा सकें। जिले में गैस आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी प्रशासन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद जिले में गैस आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। पहले गैस डिलीवरी में औसतन 4.4 दिन लगते थे, जो अब घटकर 3.8 दिन रह गया है। जिले में पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। हालांकि, सुधार के बावजूद कुछ एजेंसियों के पास अभी भी लंबित बुकिंग की संख्या अधिक है। भारत गैस की ‘आशा भारतगैस एजेंसी’ के पास 1,953 और एचपी गैस की ‘गौरी शंकर एचपी गैस एजेंसी’ के पास लगभग 3,290 बुकिंग लंबित हैं। प्रशासन इन बैकलॉग को जल्द से जल्द खत्म कराने में जुटा है। सहरसा में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पतरघट प्रखंड के गोलमा गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग और डिलीवरी के समय में भी सुधार दर्ज किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला आपूर्ति शाखा के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार देवराज आनंद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड-10 निवासी अमित कुमार गुप्ता के घर और उसकी मिठाई दुकान पर छापा मारा गया। मौके से एक पुराना सेल रजिस्टर भी बरामद जांच के दौरान वहां बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। टीम ने कुल 22 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 12 एचपी गैस (8 भरे, 4 खाली), 4 इंडेन (सभी खाली) और 6 भारत गैस (2 भरे, 4 खाली) शामिल थे। मौके से एक पुराना सेल रजिस्टर भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच जारी है। आपूर्ति विभाग के अनुसार, आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और एलपीजी आदेश-2000 के तहत कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की पूरी वीडियोग्राफी ‘ई-साक्ष्य ऐप’ के जरिए की गई है, ताकि डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे जा सकें। जिले में गैस आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी प्रशासन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद जिले में गैस आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। पहले गैस डिलीवरी में औसतन 4.4 दिन लगते थे, जो अब घटकर 3.8 दिन रह गया है। जिले में पेट्रोल और डीजल की भी कोई कमी नहीं है और सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। हालांकि, सुधार के बावजूद कुछ एजेंसियों के पास अभी भी लंबित बुकिंग की संख्या अधिक है। भारत गैस की ‘आशा भारतगैस एजेंसी’ के पास 1,953 और एचपी गैस की ‘गौरी शंकर एचपी गैस एजेंसी’ के पास लगभग 3,290 बुकिंग लंबित हैं। प्रशासन इन बैकलॉग को जल्द से जल्द खत्म कराने में जुटा है।


