बेगूसराय की लोहिया नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाघा गांधी चौक के रास्ते एक बोलेरो गाड़ी से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाघा गांधी चौक के पास नाकेबंदी कर दी और सभी वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दिया गया। बोलेरो में अलग-अलग पैकेट में छिपाकर रखी गई थी गांजा की खेप सड़क पर सफेद बोलेरो के पहुंचते ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी की सघन तलाशी के दौरान अंदर में छिपाकर रखे गए पैकेटों से 42 किलो 310 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और गाड़ी में सवार तस्कर को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राहुल चौधरी के रूप में हुई है, जो लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ही हेमरपुर भगवती स्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार राहुल लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उससे पूछताछ कर बैकवर्ड और फोरवर्ड लिंक को खंगाला जा रहा है। गांजा की खेप कहां डिलीवर होनी थी, इस संबंध में पूछताछ जारी डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे की यह इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे जिले में किन-किन ठिकानों पर सप्लाई किया जाना था। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बेगूसराय की लोहिया नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाघा गांधी चौक के रास्ते एक बोलेरो गाड़ी से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाघा गांधी चौक के पास नाकेबंदी कर दी और सभी वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दिया गया। बोलेरो में अलग-अलग पैकेट में छिपाकर रखी गई थी गांजा की खेप सड़क पर सफेद बोलेरो के पहुंचते ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी की सघन तलाशी के दौरान अंदर में छिपाकर रखे गए पैकेटों से 42 किलो 310 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और गाड़ी में सवार तस्कर को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान राहुल चौधरी के रूप में हुई है, जो लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ही हेमरपुर भगवती स्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार राहुल लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। उससे पूछताछ कर बैकवर्ड और फोरवर्ड लिंक को खंगाला जा रहा है। गांजा की खेप कहां डिलीवर होनी थी, इस संबंध में पूछताछ जारी डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे की यह इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे जिले में किन-किन ठिकानों पर सप्लाई किया जाना था। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


