पूर्णिया में रसोई गैस की किल्लत नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने साफ तौर पर कहा कि जिले में गैस की पर्याप्त स्टॉक और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। 19 मार्च को 7550 से ज्यादा गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए हैं। सभी गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 25,483 सिलेंडर का स्टॉक सुरक्षित है, जिससे आने वाले दिनों में भी किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है। इससे पहले मंगलवार को आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा था कि जिले में रोजाना करीब 3 से 4 हजार गैस सिलेंडर की बुकिंग हो रही है, जबकि कुल स्टॉक 33 हजार से ज्यादा बना हुआ है। IOCL, BPCL और HPCL तीनों कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध है, जिससे सप्लाई चेन मजबूत बनी हुई है। गैस एजेंसियां पहले की तरह नियमित रूप से घर-घर सिलेंडर पहुंचा रही है। गांवों में गैस सप्लाई का चक्र लगभग 45 दिन और शहरों में करीब 25 दिन तय है, इसलिए कुछ देरी होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर बार-बार बुकिंग न करें, क्योंकि जरूरत के अनुसार सभी को गैस मिल रही है। E-KYC को लेकर भी प्रशासन सख्त है। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर और आधार अपडेट नहीं है, उनका कनेक्शन निष्क्रिय किया गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले E-KYC कराना अनिवार्य है। इसी वजह से इन दिनों गैस एजेंसियों पर भीड़ देखी जा रही है। अब पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नंबर सिस्टम लागू कर दिया गया है।
विशेष निगरानी रखी जा रही है जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले की सभी 71 गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एमओ और बीडीओ की टीम लगातार स्टॉक, वितरण, बुकिंग और डिलीवरी की जांच कर रही है। जहां ज्यादा भीड़ है, वहां विशेष निगरानी की जा रही है। कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को अपने स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक रूप से बोर्ड पर प्रदर्शित करने को कहा गया है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय है। पिछले दिनों 27 शिकायतें मिली थीं, जिनमें बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने और नंबर सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें शामिल थीं। प्रशासन इन सभी मामलों का तेजी से समाधान कर रहा है। नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने कहा कि सप्लाई को और तेज करने के लिए IOCL, BPCL और HPCL की ओर से लगातार गैस आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। साथ ही मरंगा और धमदाहा के मीरगंज स्थित रिफिलिंग प्लांट को सप्ताह के सातों दिन संचालित रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि वितरण में कोई बाधा न आए। कमर्शियल गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल, अस्पताल और अन्य संस्थानों की सूची एजेंसियों को दी गई है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति हो सके। अगर किसी उपभोक्ता को कोई शिकायत हो, तो वे जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06454-242319, 242317 या 242320 पर संपर्क कर सकते हैं। अफवाह से बचने की अपील जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और बिना जरूरत घबराहट में गैस बुकिंग न करें। प्रशासन लगातार पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है, ताकि हर उपभोक्ता को समय पर गैस मिल सके। पूर्णिया में रसोई गैस की किल्लत नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने साफ तौर पर कहा कि जिले में गैस की पर्याप्त स्टॉक और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। 19 मार्च को 7550 से ज्यादा गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए हैं। सभी गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 25,483 सिलेंडर का स्टॉक सुरक्षित है, जिससे आने वाले दिनों में भी किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है। इससे पहले मंगलवार को आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा था कि जिले में रोजाना करीब 3 से 4 हजार गैस सिलेंडर की बुकिंग हो रही है, जबकि कुल स्टॉक 33 हजार से ज्यादा बना हुआ है। IOCL, BPCL और HPCL तीनों कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध है, जिससे सप्लाई चेन मजबूत बनी हुई है। गैस एजेंसियां पहले की तरह नियमित रूप से घर-घर सिलेंडर पहुंचा रही है। गांवों में गैस सप्लाई का चक्र लगभग 45 दिन और शहरों में करीब 25 दिन तय है, इसलिए कुछ देरी होना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर बार-बार बुकिंग न करें, क्योंकि जरूरत के अनुसार सभी को गैस मिल रही है। E-KYC को लेकर भी प्रशासन सख्त है। जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर और आधार अपडेट नहीं है, उनका कनेक्शन निष्क्रिय किया गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले E-KYC कराना अनिवार्य है। इसी वजह से इन दिनों गैस एजेंसियों पर भीड़ देखी जा रही है। अब पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नंबर सिस्टम लागू कर दिया गया है।
विशेष निगरानी रखी जा रही है जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले की सभी 71 गैस एजेंसियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एमओ और बीडीओ की टीम लगातार स्टॉक, वितरण, बुकिंग और डिलीवरी की जांच कर रही है। जहां ज्यादा भीड़ है, वहां विशेष निगरानी की जा रही है। कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को अपने स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक रूप से बोर्ड पर प्रदर्शित करने को कहा गया है। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय है। पिछले दिनों 27 शिकायतें मिली थीं, जिनमें बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने और नंबर सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें शामिल थीं। प्रशासन इन सभी मामलों का तेजी से समाधान कर रहा है। नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने कहा कि सप्लाई को और तेज करने के लिए IOCL, BPCL और HPCL की ओर से लगातार गैस आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। साथ ही मरंगा और धमदाहा के मीरगंज स्थित रिफिलिंग प्लांट को सप्ताह के सातों दिन संचालित रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि वितरण में कोई बाधा न आए। कमर्शियल गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल, अस्पताल और अन्य संस्थानों की सूची एजेंसियों को दी गई है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति हो सके। अगर किसी उपभोक्ता को कोई शिकायत हो, तो वे जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 06454-242319, 242317 या 242320 पर संपर्क कर सकते हैं। अफवाह से बचने की अपील जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और बिना जरूरत घबराहट में गैस बुकिंग न करें। प्रशासन लगातार पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है, ताकि हर उपभोक्ता को समय पर गैस मिल सके।


