गलती से भी न पढ़ें ‘धुरंधर 2’ का ये बड़ा सीक्रेट, लगेगा 440 वोल्ट का झटका

गलती से भी न पढ़ें ‘धुरंधर 2’ का ये बड़ा सीक्रेट, लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Dhurandhar 2 Big Secret: रणवीर सिंह की साल 2026 की सबसे फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। 19 मार्च को देशभर में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर जो दीवानगी दिख रही है, वैसी शायद ही हाल के सालों में किसी फिल्म के लिए देखी गई हो। मेकर्स की सोची-समझी रणनीति के तहत 18 मार्च को दिल्ली, मुंबई और भोपाल जैसे बड़े शहरों में फिल्म के ‘पेड प्रीव्यू’ रखे गए थे, जिसका नतीजा यह रहा कि फिल्म ने आधिकारिक रिलीज से पहले ही 75 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन कर लिया है। अब ऐसे में फिल्म का सबसे बड़ा सीक्रेट सामने आ गया है। अगर आप ‘सस्पेंस’ के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके होश उड़ाने के लिए काफी है।

धुरंधर 2 के बड़े सीक्रेट का हुआ खुलासा (Dhurandhar 2 Big Secret)

थिएटरों के बाहर ‘हाउसफुल’ के बोर्ड लटके हैं और रणवीर सिंह के फैंस फिल्म के हर सीन पर सीटियां बजा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लाइमैक्स की जमकर चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि फिल्म की शुरुआत जितनी दमदार है, इसका अंत उतना ही चौंकाने वाला है।

फिल्म रिलीज होने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर ‘बड़े साहब’ कौन हैं? फिल्म शुरू होते ही इस राज से तो पर्दा उठ जाता है, लेकिन असली रोमांच ‘बड़े साहब’ के चेहरे में नहीं, बल्कि फिल्म के आखिरी 20 मिनट में छिपा है। क्लाइमैक्स में रणवीर सिंह यानी ‘हमजा’ का सामना भारत के एक ऐसे जासूस से होता है, जो सालों से दुश्मन की आंखों के सामने था, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया।

रोंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स सीन (Dhurandhar 2 Climax)

फिल्म के अंतिम दृश्यों में दिखाया गया है कि हमजा (रणवीर सिंह) मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से मिलने मुरीदके जाता है। वहां मेजर इकबाल को हमजा की असलियत का पता चल जाता है कि वह एक भारतीय जासूस है। इसके बाद दोनों के बीच जो खूनी संघर्ष और फाइट सीन फिल्माया गया है, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। मेजर इकबाल के साथ इस जंग में हमजा भारी पड़ता है, लेकिन आखिर में उसे पाकिस्तानी सेना गिरफ्तार कर लेती है।

Dhurandhar 2 Jameel Jamali is indian spy

रणवीर के सामने हुआ भारतीय जासूस का खुलासा (Dhurandhar 2 Jameel Jamali is indian spy)

जब हमजा को टॉर्चर किया जा रहा होता है, तब ‘अजय सान्याल’ के एक रहस्यमयी फोन कॉल से उसकी रिहाई होती है। यहीं पर सबसे बड़ा खुलासा होता है- जमील जमाली, जो सालों से पाकिस्तान की राजनीति का बड़ा चेहरा बना हुआ था और यलीना का जो पिता है, वह असल में एक भारतीय जासूस है। यह मोड़ दर्शकों के लिए बिल्कुल होश उड़ाने वाला था।

Dhurandhar 2 Climax

क्या आएगी ‘धुरंधर 3’? (Dhurandhar 2 ending EXPLAINED)

फिल्म के अंत ने एक नए अध्याय की नींव रख दी है। जमील जमाली जब हमजा को सुरक्षित भारत भेजता है, तो वह उससे कहता है, “अभी तुझे और जंग लड़नी है।” इस एक डायलॉग ने साफ कर दिया है कि डायरेक्टर आदित्य धर ‘धुरंधर 3’ की तैयारी कर चुके हैं। इसके बाद हमजा सान्याल से फिर मिलता है और आखिरकार पंजाब में अपने गाँव लौट आता है, जहाँ वह अपने परिवार से मिलता है। हालाँकि, कहानी का अंत खुला छोड़ दिया गया है, जिससे दर्शकों को यह पक्का पता नहीं चल पाता कि वह अपने परिवार के साथ रहेगा या एक जासूस के तौर पर अपनी पुरानी ज़िंदगी में लौट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *