भागलपुर थाना में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन:एसएसपी ने सुनी समस्याएं, उचिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

भागलपुर थाना में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन:एसएसपी ने सुनी समस्याएं, उचिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

पीरपैंती थाना परिसर में गुरुवार को पहली बार जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और सभी से परिचय प्राप्त किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। कार्यक्रम में एसएसपी ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कांड संख्या 97/26 के पीड़ित से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जन संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें क्षेत्र के विद्यालयों में पुलिस गश्त बढ़ाने, ओलापुर के सुनसान इलाकों में शाम के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चरित्र प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतें शामिल थीं। लोगों ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते ऑनलाइन केस दर्ज होने से छात्रों को चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई और सीएनजी चालकों पर सख्ती बरतने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, थानाक्षेत्र में अग्निशामक वाहन की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि पहले क्षेत्र में डायल 112 की दो गाड़ियां संचालित थीं, लेकिन अब केवल एक ही कार्यरत है। उन्होंने क्षेत्र के विस्तृत भौगोलिक दायरे को देखते हुए अतिरिक्त वाहन की मांग की, ताकि कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता, डीएसपी पंकज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। पीरपैंती थाना परिसर में गुरुवार को पहली बार जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और सभी से परिचय प्राप्त किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान करना था। कार्यक्रम में एसएसपी ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कांड संख्या 97/26 के पीड़ित से मुलाकात कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जन संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें क्षेत्र के विद्यालयों में पुलिस गश्त बढ़ाने, ओलापुर के सुनसान इलाकों में शाम के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चरित्र प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतें शामिल थीं। लोगों ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते ऑनलाइन केस दर्ज होने से छात्रों को चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई और सीएनजी चालकों पर सख्ती बरतने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, थानाक्षेत्र में अग्निशामक वाहन की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि पहले क्षेत्र में डायल 112 की दो गाड़ियां संचालित थीं, लेकिन अब केवल एक ही कार्यरत है। उन्होंने क्षेत्र के विस्तृत भौगोलिक दायरे को देखते हुए अतिरिक्त वाहन की मांग की, ताकि कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता, डीएसपी पंकज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *