पलामू में रसोई गैस सिलेंडर फटा:खाना बनाते समय हुआ हादसा, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे; मकान क्षतिग्रस्त

पलामू में रसोई गैस सिलेंडर फटा:खाना बनाते समय हुआ हादसा, दो लोग गंभीर रूप से झुलसे; मकान क्षतिग्रस्त

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार पंचायत अंतर्गत उड़रीटाड़ गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय एक रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। विस्फोट से मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना कृष्णा चंद्रवंशी के मकान में हुई। जानकारी के अनुसार, कृष्णा चंद्रवंशी अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने मेदिनीनगर गए हुए थे। घर में उनका 15 वर्षीय पोता वृजभान कुमार खाना बना रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। वृजभान ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए बालू और पानी डाल रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से ज्ञानी मोची और अरुण मोची गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य लोगों के हाथ-पैर मामूली रूप से जल गए, जिनका इलाज गांव स्तर पर ही किया गया। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान की 10 इंच मोटी दीवार में छेद हो गया और सीढ़ी की छत भी उखड़ गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया गया है कि फटा हुआ रसोई गैस सिलेंडर एचपी कंपनी का था और उसे एक सप्ताह पहले ही भरवाया गया था। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार पंचायत अंतर्गत उड़रीटाड़ गांव में गुरुवार को खाना बनाते समय एक रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। विस्फोट से मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना कृष्णा चंद्रवंशी के मकान में हुई। जानकारी के अनुसार, कृष्णा चंद्रवंशी अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने मेदिनीनगर गए हुए थे। घर में उनका 15 वर्षीय पोता वृजभान कुमार खाना बना रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। वृजभान ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए बालू और पानी डाल रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से ज्ञानी मोची और अरुण मोची गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य लोगों के हाथ-पैर मामूली रूप से जल गए, जिनका इलाज गांव स्तर पर ही किया गया। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान की 10 इंच मोटी दीवार में छेद हो गया और सीढ़ी की छत भी उखड़ गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया गया है कि फटा हुआ रसोई गैस सिलेंडर एचपी कंपनी का था और उसे एक सप्ताह पहले ही भरवाया गया था। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *