खेत में दौड़ लगाते दिखा तेंदुआ:धार में वन विभाग और पुलिस टीम पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, किसानों में दहशत

खेत में दौड़ लगाते दिखा तेंदुआ:धार में वन विभाग और पुलिस टीम पर किया हमला, एक पुलिसकर्मी घायल, किसानों में दहशत

धार जिले के तोरनोद-कालूखेड़ी रोड स्थित खेतों में गुरुवार सुबह गेहूं की कटाई के दौरान एक तेंदुआ नजर आया। खेत में तेंदुए के दिखते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना के समय किसान खेतों में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान फसल के बीच तेंदुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नौगांव थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। देखें तस्वीरें पुलिसकर्मी पर किया हमला पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने नौगांव थाने के अनिल बीसी पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ में चोट आई, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। किसान ने बताया पूरा घटनाक्रम तोरनोद निवासी प्रवीण चौहान ने बताया कि वे खेत में कटाई करवा रहे थे, तभी तेंदुआ करीब दिखाई दिया। वे कुछ दूरी तक उसके पीछे भी गए, लेकिन तेंदुआ तेजी से भागते हुए रतलाम रोड पार कर जंगल की ओर निकल गया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ आकार में काफी बड़ा था। इस समय खेतों में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है, लेकिन तेंदुए के डर से किसान घबराए हुए हैं। कई लोग खेतों में जाने से बच रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। वन विभाग का सर्चिंग अभियान जारी कोशिश की जा रही है कि तेंदुए को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *