भादवा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला शुरू:नीमच में विधायक और कलेक्टर-एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं; धर्म ध्वजा चढ़ाई

भादवा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला शुरू:नीमच में विधायक और कलेक्टर-एसपी ने देखीं व्यवस्थाएं; धर्म ध्वजा चढ़ाई

मालवा के सुप्रसिद्ध आरोग्य धाम भादवा माता मंदिर में गुरुवार से चैत्र नवरात्र मेले का शुभारंभ हो गया। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल ने परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के प्रवेश, निकास और पार्किंग सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया। सुख-समृद्धि की कामना के साथ चढ़ाई धर्म ध्वजा निरीक्षण के बाद विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने माता के दरबार में मत्था टेका और मंदिर शिखर पर विधि-विधान से धर्म ध्वजा चढ़ाई। इस अवसर पर अतिथियों ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। 800 साल पुराना मंदिर, लकवा मुक्ति की है मान्यता स्थानीय लोगाें ने बताया कि करीब 800 साल पुराने इस मंदिर की ख्याति देशभर में है। लोक मान्यता है कि यहां स्थित प्राचीन बावड़ी के जल और माता के दर्शन से लकवा जैसे गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है। नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा बल और चिकित्सा सुविधाओं के प्रबंध किए हैं। ‘भादवा माता लोक’ का निर्माण जारी वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन द्वारा महाकाल लोक की तर्ज पर यहां ‘भादवा माता लोक’ का निर्माण कराया जा रहा है। इस भव्य प्रोजेक्ट के पूरा होने से भविष्य में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीव साहू सहित मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *