कॉलेज के बाहर छात्रों पर तेजधार हथियार से हमला:तीन घायल, एक PGI रेफर; जींद में दो गुटों में हुई थी कहासुनी

कॉलेज के बाहर छात्रों पर तेजधार हथियार से हमला:तीन घायल, एक PGI रेफर; जींद में दो गुटों में हुई थी कहासुनी

जींद जिले के नरवाना में केएम (KM) कॉलेज के बाहर शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में तीन छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में PGI रोहतक रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर एक गुट ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक छात्र PGI में रेफर घायल छात्रों को स्थानीय लोगों और उनके साथियों की मदद से नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एक छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रोहतक स्थित PGI रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायल छात्रों का इलाज नरवाना के अस्पताल में जारी है। पुलिस CCTV खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह विवाद पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कॉलेज परिसर के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *