Sara Arjun video: आदित्य धर की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म के पेड प्रीव्यू में काफी अच्छी कमाई हुई हैं। बता दें, ये फिल्म फैंस की सबसे ज्यादा इंतजार वाली फिल्मों में से एक है, जो 19 मार्च आज थिएटरों में रिलीज हो रही है।
असली ‘धुरंधर’ हमारी ऑडियंस है
फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा ने कहा है कि असली ‘धुरंधर’ हमारी ऑडियंस है। उन्होंने ये बात एक इवेंट के दौरान कही, “आज जो धुरंधर बनी है वो आपकी वजह से बनी है और मैं हमेशा कहती रहूंगी कि असली धुरंधर और सबसे बड़ी धुरंधर हमारी ऑडियंस है।” इस पर इवेंट में शामिल लोग उनकी बात पर जोरदार तालियों से उनका स्वागत करते नजर आए, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने सारा के ऊपर कमेंट भी किया।
इतना ही नहीं, सारा अर्जुन ने साल 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉलीवुड में डेब्यू रखा था और फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। अब वो उसी फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर 2’ में भी नजर आई है। पहली फिल्म में सारा और रणवीर सिंह की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
20 साल की सारा अर्जुन ने 40 साल के रणवीर सिंह
दरअसल, इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे स्टार्स फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आएंगे। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में रिलीज हो रही है।
फिल्म ‘धुरंधर’ में 20 साल की सारा अर्जुन ने 40 साल के रणवीर सिंह के साथ पहली फिल्म में काम किया था, जिसके लिए शुरू में दोनों की उम्र के फर्क को लेकर काफी विवाद भी हुआ था, लेकिन फिल्म के बाद दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई। अब फैंस ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



She is so cute
(@sapphiirepixie)