मुंगेर में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें लोग

भास्कर न्यूज | मुंगेर घरेलू गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुंगेर जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। बुधवार को समाहरणालय, मुंगेर के जिला आपूर्ति शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. वसीम रजा ने बताया कि 17 मार्च को जिले में कुल 4019 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है, जबकि वर्तमान में विभिन्न एजेंसियों के पास 8097 सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अफवाहों पर ध्यान न दें। एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और समय पर डोर-टू-डोर गैस मिलेगी । गोदामों या एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। किसी प्रकार की घबराहट या पैनिक की स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर वितरण में अनियमितता या मनमानी की शिकायत मिलती है तो संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी या जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सूचना दें। शिकायत की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | मुंगेर घरेलू गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुंगेर जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। बुधवार को समाहरणालय, मुंगेर के जिला आपूर्ति शाखा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. वसीम रजा ने बताया कि 17 मार्च को जिले में कुल 4019 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है, जबकि वर्तमान में विभिन्न एजेंसियों के पास 8097 सिलेंडर उपलब्ध हैं। प्रशासन ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अफवाहों पर ध्यान न दें। एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और समय पर डोर-टू-डोर गैस मिलेगी । गोदामों या एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। किसी प्रकार की घबराहट या पैनिक की स्थिति नहीं है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर वितरण में अनियमितता या मनमानी की शिकायत मिलती है तो संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी या जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सूचना दें। शिकायत की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *