आगरा में अचानक बदला मौसम:तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी, लगभग 6°C गिर गया तापमान

आगरा में अचानक बदला मौसम:तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी, लगभग 6°C गिर गया तापमान

आगरा में दिन में तेज धूप और शाम तक साफ आसमान के बाद रात करीब 8:30 बजे मौसम में अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ ठंडी हवाएं चलीं और तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से गिरकर करीब 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही शहर में तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर देखने को मिला। दोपहर में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दिनभर आसमान साफ रहा और धूप चुभने वाली रही। रात होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 8:30 बजे तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आया, जिससे कई इलाकों में धूल उड़ने लगी। वहीं कुछ जगह तेज हवा के कारण होर्डिंग भी गिरे नजर आए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिसने मौसम को और ठंडा कर दिया। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और यह 31°C से घटकर करीब 25°C पर आ गया। फिलहाल रात करीब 10 बजे के आसपास शहर का तापमान घटकर लगभग 22°C पहुंच गया है, और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया है। आईएमडी के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 31°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय गतिविधियों के कारण हुआ है। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर हल्की अव्यवस्था भी देखने को मिली। अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *