बक्सर ITI में 19 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट:टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियां देंगी रोजगार

बक्सर ITI में 19 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट:टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियां देंगी रोजगार

बक्सर के डुमरांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में 19 मार्च 2026 को एक मुफ्त कैंपस प्लेसमेंट चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला जन संपर्क कार्यालय, बक्सर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने बताया कि इस शिविर में आईटीआई और अन्य योग्य अभ्यर्थी रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस कैंपस चयन प्रक्रिया में देश की प्रमुख विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स और क्वेस कॉर्प लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। लगभग 19,128 रुपए मासिक वेतन (CTC) दिया जाएगा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई या बारहवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित महिला अभ्यर्थियों को लगभग 19,128 रुपये मासिक वेतन (सीटीसी) दिया जाएगा और उनका कार्यस्थल तमिलनाडु में होगा। वहीं, टाटा मोटर्स कंपनी के लिए आईटीआई या बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस कंपनी में चयनित उम्मीदवारों को 14,649 रुपये मासिक वेतन के साथ 2,500 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। कार्यस्थल गुजरात के सानंद में निर्धारित किया गया है। स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए अवसर इसके अतिरिक्त, क्वेस कॉर्प लिमिटेड में स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए अवसर हैं। इस कंपनी में चयनित उम्मीदवारों को लगभग 19,719 रुपये मासिक वेतन (सीटीसी) प्रदान किया जाएगा। उनका कार्यस्थल कर्नाटक के कोलार में होगा। प्राचार्य ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 19 मार्च को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लें। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। बक्सर के डुमरांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में 19 मार्च 2026 को एक मुफ्त कैंपस प्लेसमेंट चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला जन संपर्क कार्यालय, बक्सर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने बताया कि इस शिविर में आईटीआई और अन्य योग्य अभ्यर्थी रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इस कैंपस चयन प्रक्रिया में देश की प्रमुख विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स और क्वेस कॉर्प लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल हैं, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। लगभग 19,128 रुपए मासिक वेतन (CTC) दिया जाएगा टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई या बारहवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित महिला अभ्यर्थियों को लगभग 19,128 रुपये मासिक वेतन (सीटीसी) दिया जाएगा और उनका कार्यस्थल तमिलनाडु में होगा। वहीं, टाटा मोटर्स कंपनी के लिए आईटीआई या बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस कंपनी में चयनित उम्मीदवारों को 14,649 रुपये मासिक वेतन के साथ 2,500 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलेगा। कार्यस्थल गुजरात के सानंद में निर्धारित किया गया है। स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए अवसर इसके अतिरिक्त, क्वेस कॉर्प लिमिटेड में स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए अवसर हैं। इस कंपनी में चयनित उम्मीदवारों को लगभग 19,719 रुपये मासिक वेतन (सीटीसी) प्रदान किया जाएगा। उनका कार्यस्थल कर्नाटक के कोलार में होगा। प्राचार्य ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 19 मार्च को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लें। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *