शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला:सौर एनर्जी और एनर्जी बचत पर जोर, छात्रों को किया जागरूक, बड़ी संख्या में सहभागिता

शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यशाला:सौर एनर्जी और एनर्जी बचत पर जोर, छात्रों को किया जागरूक, बड़ी संख्या में सहभागिता

शेखपुरा में जल जीवन हरियाली दिवस कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को सतत विकास के प्रति प्रेरित करना था। कार्यशाला का विषय ‘सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन और ऊर्जा बचत को अनिवार्यता’ रहा। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी ने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत अपनाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भविष्य के सतत विकासशील समाज की आधारशिला है। ऊर्जा संरक्षण को लेकर छात्रों को जागरूक किया
इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. जयप्रकाश प्रसाद केसरी ने ऊर्जा संरक्षण की तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरूक किया। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन पावनी ने नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को विस्तार से समझाया। नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने पर जोर
मुख्य अतिथि इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत विकसित करने तथा विशेष रूप से सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया
इंजीनियर कुमार ने यह भी कहा कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी जागरूकता से ही एक सतत एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर संस्थान के प्रो. शशिकला कुमारी, डॉ. कमल कांत, प्रो. शंभू कुमार, प्रो. अभिषेक कुमार, प्रो. सौरभ कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शेखपुरा में जल जीवन हरियाली दिवस कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को सतत विकास के प्रति प्रेरित करना था। कार्यशाला का विषय ‘सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन और ऊर्जा बचत को अनिवार्यता’ रहा। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी ने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत अपनाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भविष्य के सतत विकासशील समाज की आधारशिला है। ऊर्जा संरक्षण को लेकर छात्रों को जागरूक किया
इस अवसर पर डीन अकादमिक डॉ. जयप्रकाश प्रसाद केसरी ने ऊर्जा संरक्षण की तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को जागरूक किया। वहीं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन पावनी ने नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को विस्तार से समझाया। नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने पर जोर
मुख्य अतिथि इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को ऊर्जा संरक्षण की आदत विकसित करने तथा विशेष रूप से सौर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया
इंजीनियर कुमार ने यह भी कहा कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं और उनकी जागरूकता से ही एक सतत एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर संस्थान के प्रो. शशिकला कुमारी, डॉ. कमल कांत, प्रो. शंभू कुमार, प्रो. अभिषेक कुमार, प्रो. सौरभ कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *