महेंद्रगढ़ में घर में घुसकर महिला से लूटपाट:गर्दन पर चाकू रखकर सोने-चांदी के जेवर छीने, जान से मारने की धमकी देकर फरार

महेंद्रगढ़ में घर में घुसकर महिला से लूटपाट:गर्दन पर चाकू रखकर सोने-चांदी के जेवर छीने, जान से मारने की धमकी देकर फरार

महेंद्रगढ़ जिले के धोली गांव में 16 मार्च की रात घर में घुसकर दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से लूटपाट की। बदमाशों ने चाकू दिखाकर महिला के पहने हुए सोने-चांदी के गहने छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जाते समय उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धोली गांव निवासी कमलेश देवी पत्नी रोहतास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर अकेली रहती है। उनके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। 16 मार्च की रात करीब 1:30 बजे जब वह सो रही थीं, तो उन्हें दरवाजे पर धक्के लगने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, दो अनजान व्यक्ति बाहर खड़े थे। गर्दन पर चाकू रखकर लूटे गहने कमलेश देवी के अनुसार, उनमें से एक ने उनकी आंख पर हाथ रख दिया और गर्दन पर चाकू लगा दिया। दूसरे बदमाश ने उनके कान से सोने की बाली, नाक से सोने की लौंग, हाथ से चांदी की अंगूठी और पैरों से पाजेब छीन ली। जान से मारने की धमकी देकर फरार बदमाशों ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह चिल्लाईं या किसी को उनके बारे में बताया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। लूटपाट के बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी में आते दिखाई दिए बाइक सवार पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन व्यक्ति एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बाइक को गली में खड़ा किया। इसके बाद एक व्यक्ति नीचे उतरकर सड़क पार कर दूसरी तरफ चला गया। बाइक पर बैठे दो अन्य व्यक्ति धीरे-धीरे उसे पैरों से पीछे धकेलते हुए एक तरफ खड़े हो गए। कुछ समय बाद बाइक फिर से स्टार्ट हुई और जाते हुए दिखाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *