पटना के भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास जल निकासी के लिए अत्याधुनिक नए ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन (DPS) का निर्माण किया जा रहा है। बरसात के दौरान पटना वासियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए बुडको द्वारा नंदलाल छपरा डीपीएस को योगीपुर नाले से जोड़ा जा रहा है। भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास बॉक्स कलवर्ट और डायवर्जन ड्रेन को बाइपास ड्रेन की ओर जोड़ने का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 3.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योगीपुर नाले के पानी को अब डायवर्ट किया जाएगा इस परियोजना के तहत योगीपुर नाले का पानी नवनिर्मित डीपीएस तक पहुंचाया जाएगा। इस बदलाव से योगीपुर नाले के पानी को अब नंदलाल छपरा स्थित नए पंपिंग स्टेशन की मदद से डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे पहाड़ी डीपीएस का भार कम होगा। प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने पदाधिकारियों को निर्माण कार्य को मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है, जिससे आगामी मानसून से पहले इस प्रणाली को चालू किया जा सके। कंकड़बाग क्षेत्र को मिलेगी राहत इस नई प्रणाली के चालू होने से शहर के कई इलाकों में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। इससे कंकड़बाग इलाके के लोगों का फायदा मिलेगा। योगीपुर नाले के पानी को सीधे नए डीपीएस से जोड़कर जल निकासी की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। यह परियोजना कंकड़बाग क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम है। पटना के भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास जल निकासी के लिए अत्याधुनिक नए ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन (DPS) का निर्माण किया जा रहा है। बरसात के दौरान पटना वासियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसलिए बुडको द्वारा नंदलाल छपरा डीपीएस को योगीपुर नाले से जोड़ा जा रहा है। भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास बॉक्स कलवर्ट और डायवर्जन ड्रेन को बाइपास ड्रेन की ओर जोड़ने का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 3.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योगीपुर नाले के पानी को अब डायवर्ट किया जाएगा इस परियोजना के तहत योगीपुर नाले का पानी नवनिर्मित डीपीएस तक पहुंचाया जाएगा। इस बदलाव से योगीपुर नाले के पानी को अब नंदलाल छपरा स्थित नए पंपिंग स्टेशन की मदद से डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे पहाड़ी डीपीएस का भार कम होगा। प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने पदाधिकारियों को निर्माण कार्य को मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है, जिससे आगामी मानसून से पहले इस प्रणाली को चालू किया जा सके। कंकड़बाग क्षेत्र को मिलेगी राहत इस नई प्रणाली के चालू होने से शहर के कई इलाकों में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। इससे कंकड़बाग इलाके के लोगों का फायदा मिलेगा। योगीपुर नाले के पानी को सीधे नए डीपीएस से जोड़कर जल निकासी की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। यह परियोजना कंकड़बाग क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम है।


