नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो भाई:नरहट के बभनौर गांव के पास हादसा, नानी के घर आए थे

नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो भाई:नरहट के बभनौर गांव के पास हादसा, नानी के घर आए थे

नवादा जिले के नरहट प्रखंड के बभनौर गांव के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान मोहम्मद सैफ और मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई अपने नानी घर बभनौर आए हुए थे। परिवार से मुलाकात करने के बाद वे रोह प्रखंड स्थित अपने गांव मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन आम बात हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। नवादा जिले के नरहट प्रखंड के बभनौर गांव के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान मोहम्मद सैफ और मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों भाई अपने नानी घर बभनौर आए हुए थे। परिवार से मुलाकात करने के बाद वे रोह प्रखंड स्थित अपने गांव मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन आम बात हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *