जनगणना: अगले महीने सेल्फ मोड पर मिलेंगे 15 दिन मई में घर-घर आएंगे कर्मचारी, पोर्टल पर भरेंगे रिकॉर्ड

परिवार के हर सदस्य की आयु, शिक्षा और व्यवसाय भी दर्ज होगा जनगणना का काम अगले महीने अप्रैल से शुरू हो जाएगा। सरकार 15 से 30 अप्रैल तक इस जनगणना को सेल्फ मोड एंट्री पर रखेगी। यानी कि लोग खुद स्व जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जिन लोगों की जानकारी इसमें सही दर्ज हो जाएगी। उनके यहां फिलहाल प्रगणक (कर्मचारी) की टीम नहीं जाएगी। बाकी 1 मई से 31 मई तक गणना नायक घर-घर पहुंचेंगे। वे हर परिवार की संपत्ति एवं उनके सदस्यों की संख्या ऑनलाइन पोर्टल पर मौके से ही दर्ज करेंगे। इस प्रक्रिया से सरकार के पास अनुमानित जनसंख्या और संपत्ति संख्या का रिकॉर्ड इकट्ठा हो सकेगा। वहीं अगले वर्ष 1 फरवरी से 28 तक जनगणना का अंतिम चरण चलाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक परिवार के एक-एक सदस्य का डेटा जैसे कि जाति, आयु, शिक्षा, व्यवसाय एवं अन्य जानकारियां जुटाकर पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी। एचएलबी में पिछड़ा शहर, ग्रामीण में पूरा हुआ काम जनगणना के लिए पूरे जिले को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जाता है, जिसे हाउस लिस्ट ब्लॉक (एचएलबी) कहते हैं। एक ब्लॉक में औसतन 150 से 200 घर रखे जाते हैं। ग्रामीण अंचलों में यह सीमांकन पूरा हो चुका है। 5 हजार से ज्यादा कर्मचारी लगेंगे, 6 लोगों की होगी टीम जनगणना के इस काम में 5 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। घर-घर जाने वाले प्रगणकों की एक-एक टीम में 6 कर्मचारी होंगे और उन्हें लीड करने के लिए सुपरवाइजर की तैनाती की जाएगी। 15 अप्रैल से पोर्टल पर लोग खुद भर सकेंगे जानकारी
जनगणना के लिए प्रक्रियाएं चल रही हैं। एचएलबी का काम ग्रामीण क्षेत्र में पूरा हो चुका है और शहर में जल्द ही पूरा हो जाएगा। 15 अप्रैल से लोगों को खुद पोर्टल पर जानकारी भरनी है। -अनिल बनवारिया, नोडल अधिकारी/ जनगणना

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *