अरवल में सड़क हादसे में बेटे की मौत:तेज रफ्तार कार ने कुचला, ग्रामीणों ने किया हंगामा

अरवल में सड़क हादसे में बेटे की मौत:तेज रफ्तार कार ने कुचला, ग्रामीणों ने किया हंगामा

अरवल जिले के महेदिया थाना क्षेत्र के कोनी गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बड़ी कैनाल नहर रोड पर खेल रहे बालक को तेज रफ्तार डिजायर कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान कोनी गांव निवासी शिबू यादव के इकलौते बेटे बिगन कुमार के रूप में हुई है। पिता शिबू यादव ने बताया कि उनका बेटा नहर किनारे खेल रहा था, तभी अरवल से दाउदनगर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ समय के लिए नहर रोड को जाम कर दिया गया, जिसमें ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नहर रोड, लिंक रोड और मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि लापरवाह चालक के खिलाफ परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया है। अरवल जिले के महेदिया थाना क्षेत्र के कोनी गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बड़ी कैनाल नहर रोड पर खेल रहे बालक को तेज रफ्तार डिजायर कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान कोनी गांव निवासी शिबू यादव के इकलौते बेटे बिगन कुमार के रूप में हुई है। पिता शिबू यादव ने बताया कि उनका बेटा नहर किनारे खेल रहा था, तभी अरवल से दाउदनगर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मेहंदिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ समय के लिए नहर रोड को जाम कर दिया गया, जिसमें ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नहर रोड, लिंक रोड और मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि लापरवाह चालक के खिलाफ परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *