कृतिका नर्सिंग कॉलेज पर भ्रष्टाचार का आरोप:छात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली और फेल करने का आरोप

कृतिका नर्सिंग कॉलेज पर भ्रष्टाचार का आरोप:छात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली और फेल करने का आरोप

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित रिठौरा के कृतिका नर्सिंग कॉलेज का विवाद अब डीएम की चौखट तक पहुँच गया है। कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर डीएम अविनाश सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। छात्रों का सीधा आरोप है कि कॉलेज प्रशासन और विशेष रूप से प्रिंसिपल द्वारा उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है और प्रैक्टिकल परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। रुपए लेकर भी किया फेल, भविष्य अधर में बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं ने बताया कि उनका कुल 12 बच्चों का बैच है, जिनमें से 7 को प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा से पहले उनसे दो-दो हजार रुपए लिए गए थे, इसके बावजूद उन्हें फेल कर दिया गया। छात्रा प्रिया यादव, दीक्षा और शिखा वर्मा ने बताया कि इससे पहले कॉलेज के इतिहास में कभी बच्चे प्रैक्टिकल में फेल नहीं हुए। उनका कहना है कि प्रिंसिपल अपनी व्यक्तिगत रंजिश निकालने और अन्य छात्रों में डर पैदा करने के लिए जानबूझकर उन्हें फेल कर रही हैं। पर्सनल काम न करने पर उत्पीड़न का आरोप छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज की प्रिंसिपल उन्हें पर्सनल कामों के लिए मजबूर करती हैं। यदि कोई छात्र मना कर देता है, तो उसे टॉर्चर किया जाता है। अंशिका वर्मा और अनुष्का गंगवार ने बताया कि वे कभी किसी परीक्षा में फेल नहीं हुई, लेकिन इस बार सोची-समझी साजिश के तहत उन्हें प्रैक्टिकल में रोक दिया गया, जिससे उनकी डिग्री पिछड़ जाएगी और पूरा साल बर्बाद होने की कगार पर है। एक साल से चल रहा है विरोध प्रदर्शन छात्रों के अनुसार, वे पिछले एक साल से कॉलेज में प्रोटेस्ट कर रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आज हार मानकर सभी छात्र कलेक्ट्रेट पहुँचे। डीएम अविनाश सिंह ने छात्रों की व्यथा सुनने के बाद उन्हें उचित आश्वासन दिया है। डीएम ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि कॉलेज प्रशासन या प्रिंसिपल दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *