भोजपुर के शाहपुर में इंटरमीडिएट के एक छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र एक दिन पहले यानी रविवार को ही गुजरात में रहने वाले अपने माता-पिता के पास से गांव आया था। आज यानी सोमवार से उसकी इंटर की परीक्षा शुरू होनी थी। एग्जाम के कुछ घंटे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटना बनाही गांव के पुल के पास तड़के 3 बजे की है। उजाला होने पर टहलने वाले लोगों ने छात्र की लाश देखी, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतक की पहचान बनाही गांव वार्ड संख्या 3 के रहने वाले राजू उर्फ राजीव पांडेय के 18 साल के बेटे सुमित कुमार के रूप में की गई है। छात्र के शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शाहपुर थाना पुलिस और परिजन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। छात्र के माता-पिता गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं मृतक सुमित के माता-पिता गुजरात के सूरत शहर में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले सुमित भी अपने माता-पिता के पास सूरत गया हुआ था। सोमवार से उसकी 11वीं की परीक्षा शुरू होने वाली थी, इसलिए वह रविवार को ही सूरत से अपने गांव लौटा था। रविवार का पूरा दिन उसने घर पर ही बिताया और रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। मृतक के दादा रामाकांत मिश्रा ने बताया कि तड़के सुबह करीब 3 बजे सुमित के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। फोन पर बातचीत के बाद सुमित खघर से बाहर निकला और बाहर से दरवाजे की कुंडी लॉक कर दी थी। उन्होंने बताया कि सुबह गांव के लोगों ने बताया कि पुल के पास आपके पोते की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश घटनास्थल पर पड़ी है। रामाकांत मिश्रा के मुताबिक, पोते के सिर में गोली मारी गई है। उसका सिर बुरी तरह डैमेज हो गया था। वहीं, मृतक के बड़े भाई अविनाश ने बताया कि मैं पशुओं का चारा दे रहा था। इतने में किसी ने सूचना दी कि तुम्हारे भाई की हत्या कर दी गई है। मैंने कल ही उसे स्टेशन से आते देखा था। मेरे भाई का मोबाइल भी घटनास्थल पर नहीं मिला है। हत्या का कारण पता कर रहे हैं, सभी पहलुओं पर जांच जारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था और घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। ये भी बताया जा रहा है कि सुमित अपने मामा के घर ओझवलिया में भी रहता था और किसी लड़की से बातचीत करने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिवार में एक भाई अमित पांडेय और मां बेबी देवी हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। भोजपुर के शाहपुर में इंटरमीडिएट के एक छात्र की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र एक दिन पहले यानी रविवार को ही गुजरात में रहने वाले अपने माता-पिता के पास से गांव आया था। आज यानी सोमवार से उसकी इंटर की परीक्षा शुरू होनी थी। एग्जाम के कुछ घंटे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटना बनाही गांव के पुल के पास तड़के 3 बजे की है। उजाला होने पर टहलने वाले लोगों ने छात्र की लाश देखी, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतक की पहचान बनाही गांव वार्ड संख्या 3 के रहने वाले राजू उर्फ राजीव पांडेय के 18 साल के बेटे सुमित कुमार के रूप में की गई है। छात्र के शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शाहपुर थाना पुलिस और परिजन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। छात्र के माता-पिता गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं मृतक सुमित के माता-पिता गुजरात के सूरत शहर में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले सुमित भी अपने माता-पिता के पास सूरत गया हुआ था। सोमवार से उसकी 11वीं की परीक्षा शुरू होने वाली थी, इसलिए वह रविवार को ही सूरत से अपने गांव लौटा था। रविवार का पूरा दिन उसने घर पर ही बिताया और रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए थे। मृतक के दादा रामाकांत मिश्रा ने बताया कि तड़के सुबह करीब 3 बजे सुमित के मोबाइल पर किसी का कॉल आया था। फोन पर बातचीत के बाद सुमित खघर से बाहर निकला और बाहर से दरवाजे की कुंडी लॉक कर दी थी। उन्होंने बताया कि सुबह गांव के लोगों ने बताया कि पुल के पास आपके पोते की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश घटनास्थल पर पड़ी है। रामाकांत मिश्रा के मुताबिक, पोते के सिर में गोली मारी गई है। उसका सिर बुरी तरह डैमेज हो गया था। वहीं, मृतक के बड़े भाई अविनाश ने बताया कि मैं पशुओं का चारा दे रहा था। इतने में किसी ने सूचना दी कि तुम्हारे भाई की हत्या कर दी गई है। मैंने कल ही उसे स्टेशन से आते देखा था। मेरे भाई का मोबाइल भी घटनास्थल पर नहीं मिला है। हत्या का कारण पता कर रहे हैं, सभी पहलुओं पर जांच जारी जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था और घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। ये भी बताया जा रहा है कि सुमित अपने मामा के घर ओझवलिया में भी रहता था और किसी लड़की से बातचीत करने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिवार में एक भाई अमित पांडेय और मां बेबी देवी हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।


