अनुराग डोभाल की डिस्चार्ज के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट पर रखे गए

अनुराग डोभाल की डिस्चार्ज के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, हालत नाजुक, लाइफ सपोर्ट पर रखे गए

Anurag Dobhal Health: फेमस मोटो-व्लॉगर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल जिन्हें लोग UK07 राइडर ने नाम से भी जानते हैं उन्होंने कुछ दिनों पहले सुसाइड अटेम्प्ट किया था। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकर अब एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आ रही है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महज कुछ घंटों बाद ही अनुराग की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई है। उन्हें गंभीर हालत में दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह एक बार फिर ‘लाइफ सपोर्ट’ पर हैं।

अनुराग डोभाल की अचानक बिगड़ी तबीयत (UK07 Rider health scare)

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुराग एम्बुलेंस के अंदर स्ट्रेचर पर लेटे हुए हैं और उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा है। रोहित ने बताया कि 13 मार्च को डॉक्टरों ने अनुराग की हालत स्थिर बताते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। परिवार और दोस्त उन्हें एम्बुलेंस के जरिए उनके घर देहरादून ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी।

मैनेजर ने भावुक पोस्ट में लिखा, “दुर्भाग्य से ट्रांसफर के दौरान ही भाई की हालत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी, इसलिए हमें तुरंत नजदीकी अस्पताल की तरफ भागना पड़ा। वह इस वक्त अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।”

Anurag Dobhal Health

फेफड़े हुए डैमेज और टूटी हड्डियां (Anurag Dobhal condition worsens while being transported to Dehradun)

बता दें, अनुराग का यह हाल उनके द्वारा की गई सुसाइड की कोशिश के बाद हुआ है। कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने अपनी कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा दी थी। इस भयानक एक्सीडेंट में उनके दोनों कूल्हे (Hips) की हड्डियां टूट गई थीं। बाद में डॉक्टरों ने खुलासा किया कि उनके फेफड़े (Lungs) भी बुरी तरह डैमेज हो गए हैं और उन्हें निमोनिया भी हो गया है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

पारिवारिक विवाद और डिप्रेशन की कहानी

अनुराग की इस हालत के पीछे एक गहरा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हादसे से पहले उन्होंने एक व्लॉग में अपने माता-पिता और भाई ‘कलम’ पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से घरवाले उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। अनुराग ने यहां तक कह दिया था कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार उनके परिजन होंगे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद वह वीडियो डिलीट कर दिया गया था।

Anurag Dobhal Health

इंडस्ट्री और ‘ब्रोसेना’ कर रही दुआएं

अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया ‘बाबू भैया’ के नाम से भी जानती है, उनके इस कठिन समय में पूरी टीवी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी नजर आ रही है। अली गोनी, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और प्रिंस नरूला जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। उनके लाखों फैंस (ब्रोसेना) भी लगातार ‘Get Well Soon’ के संदेश भेज रहे हैं। फिलहाल, अगले 24 घंटे अनुराग के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *