फतेहाबाद में युवक के मर्डर मामले में मिली सीसीटीवी फुटेज:झगड़ा होता रहा, पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे; चाकू मारकर की थी हत्या

फतेहाबाद में युवक के मर्डर मामले में मिली सीसीटीवी फुटेज:झगड़ा होता रहा, पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे; चाकू मारकर की थी हत्या

फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा मोहल्ले में युवक संदीप उर्फ दीपा के मर्डर मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें कार में सवार युवक आकर झगड़ा करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान नाके पर दो पुलिसकर्मी खड़े भी दिखते हैं, लेकिन वह झगड़े को रोकने की कोशिश करते नहीं नजर आ रहे हैं। बता दें कि, गुरुनानकपुरा मोहल्ला में रविवार देर शाम को संदीप उर्फ दीपा (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोस में ही रहने वाले दो-तीन युवकों पर लगा है। आरोपी कार में सवार होकर आए थे। शहर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अपनी ननिहाल में रहता था युवक संदीप जिस युवक संदीप की हत्या की गई, वह गुरुनानकपुरा मोहल्ले में अपनी ननिहाल में रहता था। उसके माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्य सिरसा में रहते हैं। उसके मामा काका सिंह और मामी सुनीता ने बताया कि संदीप चार बहनों व दो भाईयों में सबसे छोटा था। वह बचपन से ही उनके पास रहता था। जानिए… सीसीटीवी फुटेज में क्या नजर आ रहा घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें नजर आ रहा है कि गुरुनानकपुरा मोहल्ले की गली में नाका लगा हुआ है। जिस पर दो पुलिसकर्मी तैनात है। इस नाके के पास स्थित घर के बाहर एक कार आकर रुकी। इस कार में सवार एक युवक नीचे उतरकर संदीप उर्फ दीपा से झगड़ा करता है। फिर भीड़ इकट्‌ठी हो जाती है। इस दौरान तैनात दोनों पुलिसकर्मी एक बार उनकी तरफ जाते हैं, फिर आकर दीवार के पास खड़े हो जाते हैं। एक पुलिसकर्मी फोन पर बात करता है। इसी बीच संदीप अपने घर में जाकर डंडा लेकर आता है। कुछ ही पलों बाद हमलावर संदीप पर चाकू से वार कर देते हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों में से एक युवक भागता हुआ नजर आता है। एसपी ने नशे की रोकथाम के लिए लगवाए थे नाके गुरुनानकपुरा मोहल्ले को फतेहाबाद शहर में नशे का गढ़ माना जाता है। यहां पर पहले बड़े स्तर पर नशे की बिक्री होती रही है। एसपी सिद्धांत जैन ने फतेहाबाद में तैनाती के कुछ दिन बाद ही गुरुनानकपुरा मोहल्ले में तीन-चार जगहों पर परमानेंट नाके लगवा कर उन पर पुलिसकर्मी तैनात करवाए थे। एसएचओ बोले-एकदम से हुआ घटनाक्रम शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गुरुनानकपुरा माेहल्ले में सुरक्षा की दृष्टि से नाकों पर पुलिस तैनात है। यह घटनाक्रम एकदम से हुआ है। परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *