पूर्णिया में सड़क हादसे में रेलवे गार्ड की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहे थे, मवेशी को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलटी बाइक

पूर्णिया में सड़क हादसे में रेलवे गार्ड की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहे थे, मवेशी को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलटी बाइक

पूर्णिया में सड़क हादसे में रेलवे के गार्ड की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बेला रिकाबगंज के बालूघाट निवासी शिव नारायण यादव के बेटे नवल किशोर यादव (35) के तौर पर हुई है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा के पास की है। पिता शिव नारायण यादव ने बताया ने पूर्णिया जंक्शन पर बेटे की पोस्टिंग थी। काम खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में भैंस के बच्चे को बचाने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम नवल किशोर यादव अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसीएच भेज दिया है। पूर्णिया में सड़क हादसे में रेलवे के गार्ड की मौत हो गई। ड्यूटी से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बेला रिकाबगंज के बालूघाट निवासी शिव नारायण यादव के बेटे नवल किशोर यादव (35) के तौर पर हुई है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के बाघमारा के पास की है। पिता शिव नारायण यादव ने बताया ने पूर्णिया जंक्शन पर बेटे की पोस्टिंग थी। काम खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में भैंस के बच्चे को बचाने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम नवल किशोर यादव अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसीएच भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *