साबेला बाईपास दुर्घटना: एक और घायल की मौत:5 दिन पहले हुए हादसे में अब तक 2 लोगों की जान गई

साबेला बाईपास दुर्घटना: एक और घायल की मौत:5 दिन पहले हुए हादसे में अब तक 2 लोगों की जान गई

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के साबेला बाईपास रोड पर 11 मार्च की रात हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए एक और युवक की मौत हो गई है। बेकाबू बोलेरो पलटने से हुए इस हादसे में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। माथुगामडा निवासी राकेश (28) पुत्र कालूराम कटारा का गुजरात के अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही राकेश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली थाने के एएसआई विपिन जोशी ने बताया कि 11 मार्च को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी। इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटनास्थल पर ही कन्नाऊ (खेरवाड़ा) निवासी चंदन (20) पुत्र राजेश लिंबात की मौत हो गई थी। मृतक राकेश के शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *