दरभंगा में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दरभंगा में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में सभी गैस एजेंसियों के कार्यों की निगरानी के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनकी मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है। ताकि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू बनी रहे। कल 12,260 एलपीजी गैस सिलेंडरों किए वितरित प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 13 मार्च को जिले में 12,260 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि एजेंसियों के पास 10,055 सिलेंडर शेष हैं। वहीं, 14 मार्च को 6,732 नए गैस सिलेंडर आने की संभावना है। इस प्रकार जिले की गैस एजेंसियों के पास कुल 16,787 सिलेंडर उपलब्ध रहने का अनुमान है, जिनमें से करीब 11,970 सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें- जिला प्रशासन जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें। प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 54 शिकायतें मिली एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 54 शिकायतें मिली। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों ने सभी शिकायतों को संबंधित मार्केटिंग अफसर (एमओ) को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है, ताकि जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिकायतों में दरभंगा सदर प्रखंड से 23, बहादुरपुर से 19, बिरौल से 7, घनश्यामपुर से 1, सिंहवाड़ा से 2, तारडीह से 2, मनीगाछी से 1, बेनीपुर से 1, जाले से 1, हनुमाननगर से 1 तथा हायाघाट से 1 शिकायत शामिल हैं। शिकायतों पर फौरन कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू बनाया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आम नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दरभंगा में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दरभंगा में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में सभी गैस एजेंसियों के कार्यों की निगरानी के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इनकी मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है। ताकि वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू बनी रहे। कल 12,260 एलपीजी गैस सिलेंडरों किए वितरित प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 13 मार्च को जिले में 12,260 एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि एजेंसियों के पास 10,055 सिलेंडर शेष हैं। वहीं, 14 मार्च को 6,732 नए गैस सिलेंडर आने की संभावना है। इस प्रकार जिले की गैस एजेंसियों के पास कुल 16,787 सिलेंडर उपलब्ध रहने का अनुमान है, जिनमें से करीब 11,970 सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें- जिला प्रशासन जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें। प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 54 शिकायतें मिली एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 54 शिकायतें मिली। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों ने सभी शिकायतों को संबंधित मार्केटिंग अफसर (एमओ) को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है, ताकि जल्द समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिकायतों में दरभंगा सदर प्रखंड से 23, बहादुरपुर से 19, बिरौल से 7, घनश्यामपुर से 1, सिंहवाड़ा से 2, तारडीह से 2, मनीगाछी से 1, बेनीपुर से 1, जाले से 1, हनुमाननगर से 1 तथा हायाघाट से 1 शिकायत शामिल हैं। शिकायतों पर फौरन कार्रवाई के निर्देश जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू बनाया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के लिए आम नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06272-245055 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


