सिटी रिपोर्टर | नवादा टीवी और मोबाइल पर इजरायल ईरान युद्ध के चलते तेल संकट की खबर से हालात इतने पैनिक हो रहे हैं कि लोग गैस सिलेंडर स्टोर करने में लगे हैं। लोग 2- 2 सिलेंडर ले रहे हैं। जिस पासबुक पर सालों से गैस नहीं उठे वह भी एक्टिव हो गया है और गैस की बुकिंग हो रही है । 25 दिनों में बुकिंग होनी है लेकिन लोग 10 दिन में ही बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो अफवाह के कारण अत्यधिक डिमांड बढ़ जाने से सिस्टम प्रभावित हो रहा है। गैस एजेंसी में भारी भीड़ उड़ रही है। बुधवार और गुरुवार को कई जगह गैस के लिए लाइन लगी रही। इन हालातों के बीच गैस के वितरकों ने गुरुवार को जिला अधिकारी से मिलकर परेशानी बताई है। गैस कंपनियां और वितरकों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है सिर्फ अफवाह के कारण ऐसी स्थिति हो रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद किया है। जिनके पास पहले का कमर्शियल सिलेंडर है, वहां सप्लाई भी हो रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर जैसे पहले सप्लाई हो रहा था वैसा ही और उतनी मात्रा में ही हो रहा है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने वाले लोग भी घरेलू सिलेंडर हासिल करने के लिए भीड़ लग रहे हैं। त्योहार व शादी विवाह को देखते हुए घरेलू एलपीजी के लिए भी मारा-मारी शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कामर्शियल सिलेंडर बंद होने से घरेलू सिलेंडर का उपयोग भी बढ़ने लगा है। ऐसे फैल रही अफवाह दरअसल खाड़ी युद्ध के बाद सिलेंडर में मूल्य वृद्धि और नियमावली में किए गए परिवर्तन से लोगों के बीच सिलेंडर किल्लत की आशंका है। लोगों को सिलेंडर की कमी से खाना बंद होने की भय सता रहा है। इन्ही अफवाहों के कारण भी स्थिति गंभीर हो रही है। लोग अधिक से अधिक गैस सिलेंडर घरों में जमा करने की जुगाड़ में लग गए हैं। लोग लगातार बुकिंग नंबर पर फोन लगा रहे हैं। जिसके अधिभार से सर्वर भी डाउन हो रहा है। जिससे जिले में एलपीजी सिलेंडर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया है। अफवाह से बचने की अपील इधर सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, साथ ही पैनिक बाइंग से बचने को भी कहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गैस सिलेंडर की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर में गैस की सप्लाई बिल्कुल सामान्य है और लोगों को किसी भी तरह की घबराहट में अधिक सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं है। सिटी रिपोर्टर | नवादा टीवी और मोबाइल पर इजरायल ईरान युद्ध के चलते तेल संकट की खबर से हालात इतने पैनिक हो रहे हैं कि लोग गैस सिलेंडर स्टोर करने में लगे हैं। लोग 2- 2 सिलेंडर ले रहे हैं। जिस पासबुक पर सालों से गैस नहीं उठे वह भी एक्टिव हो गया है और गैस की बुकिंग हो रही है । 25 दिनों में बुकिंग होनी है लेकिन लोग 10 दिन में ही बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो अफवाह के कारण अत्यधिक डिमांड बढ़ जाने से सिस्टम प्रभावित हो रहा है। गैस एजेंसी में भारी भीड़ उड़ रही है। बुधवार और गुरुवार को कई जगह गैस के लिए लाइन लगी रही। इन हालातों के बीच गैस के वितरकों ने गुरुवार को जिला अधिकारी से मिलकर परेशानी बताई है। गैस कंपनियां और वितरकों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है सिर्फ अफवाह के कारण ऐसी स्थिति हो रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद किया है। जिनके पास पहले का कमर्शियल सिलेंडर है, वहां सप्लाई भी हो रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर जैसे पहले सप्लाई हो रहा था वैसा ही और उतनी मात्रा में ही हो रहा है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने वाले लोग भी घरेलू सिलेंडर हासिल करने के लिए भीड़ लग रहे हैं। त्योहार व शादी विवाह को देखते हुए घरेलू एलपीजी के लिए भी मारा-मारी शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कामर्शियल सिलेंडर बंद होने से घरेलू सिलेंडर का उपयोग भी बढ़ने लगा है। ऐसे फैल रही अफवाह दरअसल खाड़ी युद्ध के बाद सिलेंडर में मूल्य वृद्धि और नियमावली में किए गए परिवर्तन से लोगों के बीच सिलेंडर किल्लत की आशंका है। लोगों को सिलेंडर की कमी से खाना बंद होने की भय सता रहा है। इन्ही अफवाहों के कारण भी स्थिति गंभीर हो रही है। लोग अधिक से अधिक गैस सिलेंडर घरों में जमा करने की जुगाड़ में लग गए हैं। लोग लगातार बुकिंग नंबर पर फोन लगा रहे हैं। जिसके अधिभार से सर्वर भी डाउन हो रहा है। जिससे जिले में एलपीजी सिलेंडर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया है। अफवाह से बचने की अपील इधर सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, साथ ही पैनिक बाइंग से बचने को भी कहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि गैस सिलेंडर की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर में गैस की सप्लाई बिल्कुल सामान्य है और लोगों को किसी भी तरह की घबराहट में अधिक सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं है।


