होल्डिंग टैक्स के वसूली की पर सामाजिक मंच ने उठाये सवाल

भास्कर न्यूज | ब्रह्मपुर नगर पंचायत ब्रह्मपुर मे होल्डिंग टैक्स के वसूली की प्रक्रिया से अनभिज्ञ सामाजिक मंच ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से 11 बिंदुओं पर जबाब मांगा है। तीन दिनों के अंदर जवाब नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। मंच के प्रभारी नागेंद्र मोहन सिंह ने बताया की नगर पंचायत की जनता को अँधेरे मे रख कर बैगर आम सभा किए एका एक टैक्स 31 मार्च 2026 जमा करने की घोषणा से जनता मे भय का वातावरण है। नगर पंचायत के इओ से मांगी गई जानकारी मे बोर्ड की बैठक की पूरी जानकारी जिसमे प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, अन्य सड़कों के लिए दर का निर्धारण कौन किया? मकान सूची होल्डिंग नंबर किस वर्ष तैयार किया गया? मकान का स्वरूप व उसका वार्षिक मूल्य का निर्धारण कब किया गया?तथा किस नियम के तहत किया गया? वर्तमान मे यह वसूली किस कर्मचारी अथवा एजेंसी के द्वारा करवाई जा रही हो? नगर पंचायत मे कौन कौन सी सुविधा जनता को उपलब्ध कराई जा रही रही। 2021 से 2026 तक का वर्ष वार आय व्यय का हिसाब सहित सशक्त समिति तथा साधारण समिति की बैठकों का पूरा ब्यौरा देने किया मांग किया गया। नगर पंचायत ब्रह्मपुर का गठन 2023 मे हुई तो वसूली 2021 से वसूली क्यों ? दिए गए ज्ञापन मे नागेंद्र मोहन सिंह, संदीप कुमार राय, सह्बुदीन, डा शिवशंकर यादव, राजकुमार शर्मा, पिंकू सिंह, संजय राज पांडये, उदयराज पाण्डे, धनंजय चौरसिया, राशबिहारी यादव सहित सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किये। भास्कर न्यूज | ब्रह्मपुर नगर पंचायत ब्रह्मपुर मे होल्डिंग टैक्स के वसूली की प्रक्रिया से अनभिज्ञ सामाजिक मंच ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से 11 बिंदुओं पर जबाब मांगा है। तीन दिनों के अंदर जवाब नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। मंच के प्रभारी नागेंद्र मोहन सिंह ने बताया की नगर पंचायत की जनता को अँधेरे मे रख कर बैगर आम सभा किए एका एक टैक्स 31 मार्च 2026 जमा करने की घोषणा से जनता मे भय का वातावरण है। नगर पंचायत के इओ से मांगी गई जानकारी मे बोर्ड की बैठक की पूरी जानकारी जिसमे प्रधान सड़क, मुख्य सड़क, अन्य सड़कों के लिए दर का निर्धारण कौन किया? मकान सूची होल्डिंग नंबर किस वर्ष तैयार किया गया? मकान का स्वरूप व उसका वार्षिक मूल्य का निर्धारण कब किया गया?तथा किस नियम के तहत किया गया? वर्तमान मे यह वसूली किस कर्मचारी अथवा एजेंसी के द्वारा करवाई जा रही हो? नगर पंचायत मे कौन कौन सी सुविधा जनता को उपलब्ध कराई जा रही रही। 2021 से 2026 तक का वर्ष वार आय व्यय का हिसाब सहित सशक्त समिति तथा साधारण समिति की बैठकों का पूरा ब्यौरा देने किया मांग किया गया। नगर पंचायत ब्रह्मपुर का गठन 2023 मे हुई तो वसूली 2021 से वसूली क्यों ? दिए गए ज्ञापन मे नागेंद्र मोहन सिंह, संदीप कुमार राय, सह्बुदीन, डा शिवशंकर यादव, राजकुमार शर्मा, पिंकू सिंह, संजय राज पांडये, उदयराज पाण्डे, धनंजय चौरसिया, राशबिहारी यादव सहित सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किये।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *