Gas Cylinder Supply: राजस्थान की 1071 अन्नपूर्णा रसोइयों में नियमित होगी गैस सिलेण्डर की सप्लाई, कोई भूखा नहीं रहेगा

Gas Cylinder Supply: राजस्थान की 1071 अन्नपूर्णा रसोइयों में नियमित होगी गैस सिलेण्डर की सप्लाई, कोई भूखा नहीं रहेगा

Rajasthan Food Scheme: जयपुर. सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में राज्यभर में संचालित श्री अनपूर्णा रसोई योजना के तहत घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने की।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राज्य में संचालित लगभग 1071 अन्नपूर्णा रसोइयों में गैस सिलेंडरों की नियमित और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को भोजन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। शासन सचिव ने कहा कि सभी रसोइयों की सघन और नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था और संचालन की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए।

उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में गैस सिलेंडर आपूर्ति करने वाले सप्लायर्स की नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि अन्नपूर्णा रसोइयों को समय पर पर्याप्त सिलेंडर मिलें। साथ ही स्पष्ट किया गया कि योजना के तहत केवल घरेलू गैस सिलेंडरों का ही उपयोग किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।
शासन सचिव ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों और आमजन को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी रसोई में भोजन उपलब्ध नहीं हो तो वे राजस्थान संपर्क पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *