मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ‘मच्छर’ गिरफ्तार:अमेठी में व्यापारी के अपहरण मामले में वांछित के पैर में लगी गोली, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ‘मच्छर’ गिरफ्तार:अमेठी में व्यापारी के अपहरण मामले में वांछित के पैर में लगी गोली, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई

अमेठी में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश इस्लाम उर्फ मच्छर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत उसकी गिरफ्तारी की। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे कोतवाली क्षेत्र के इसौली मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान इसौली मोड़ के पास संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। जिसमें एक गोली बदमाश इस्लाम उर्फ मच्छर के पैर में जा लगी। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे मौके से दबोच लिया। व्यापारी के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में वांछित था गिरफ्तार बदमाश इस्लाम उर्फ मच्छर एक व्यापारी के अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। जिसके बाद उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस ने बदमाश को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *