बक्सर जिले के चर्चित अर्जुन यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी मुख्य शूटर का सहयोगी और घटना के समय बाइक चलाने वाला था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) गौरव पांडेय ने बताया कि 26 मई 2025 को चौसा पावर प्लांट के पास अखौरीपुर गोला निवासी अर्जुन यादव (पिता – स्वर्गीय सुरेंद्र यादव) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में बक्सर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 232/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। DSP ने SIT का किया था गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। इस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुख्य शूटर निखिल यादव का सहयोगी दिनेश यादव फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सूचनाएं जुटा रही थी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। कर्मनाशा पुल के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार डीएसपी ने आगे बताया कि 10 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिनेश यादव उत्तर प्रदेश से बक्सर आ रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए SIT टीम ने कर्मनाशा पुल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के इमामुद्दीनपुर निवासी दिनेश यादव (पिता रामाश्रय यादव) के रूप में हुई है। पूछताछ में दिनेश यादव ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि वह मुख्य शूटर निखिल यादव का सहयोगी था और घटना के समय बाइक चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बक्सर जिले के चर्चित अर्जुन यादव हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी मुख्य शूटर का सहयोगी और घटना के समय बाइक चलाने वाला था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बक्सर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) गौरव पांडेय ने बताया कि 26 मई 2025 को चौसा पावर प्लांट के पास अखौरीपुर गोला निवासी अर्जुन यादव (पिता – स्वर्गीय सुरेंद्र यादव) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अर्जुन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में बक्सर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 232/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। DSP ने SIT का किया था गठन घटना की गंभीरता को देखते हुए बक्सर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। इस टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुख्य शूटर निखिल यादव का सहयोगी दिनेश यादव फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार सूचनाएं जुटा रही थी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। कर्मनाशा पुल के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार डीएसपी ने आगे बताया कि 10 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दिनेश यादव उत्तर प्रदेश से बक्सर आ रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए SIT टीम ने कर्मनाशा पुल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के इमामुद्दीनपुर निवासी दिनेश यादव (पिता रामाश्रय यादव) के रूप में हुई है। पूछताछ में दिनेश यादव ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि वह मुख्य शूटर निखिल यादव का सहयोगी था और घटना के समय बाइक चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


