बक्सर के डुमरांव अनुमंडल में पुलिस ने ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। डुमरांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह ट्रांसफार्मरों से तेल निकालकर उसे ब्लैक मार्केट में बेचता था, कई बार इस तेल को डीजल में मिलाकर भी बेचा जाता था। इस मामले का खुलासा डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने प्रेस वार्ता में किया। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। सुरौंधा गांव के पास एक कृषि ट्रांसफार्मर के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी। ट्रांसफार्मर पर चढ़कर निकाल रहा था तेल पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तेल निकालता हुआ पाया गया, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अरियांव गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ टुनटुन यादव (पिता रामाधार यादव) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुद को तेल चोरी गिरोह का सदस्य बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अरियांव निवासी पंकज यादव (पिता रामजी यादव) को लालगंज कड़वी इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक और ई-रिक्शा किया बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए हैं। इनमें एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और लगभग ढाई लीटर ट्रांसफार्मर का तेल शामिल है। बरामद बाइक और ई-रिक्शा दोनों संतोष उर्फ टुनटुन यादव के नाम पर पंजीकृत बताए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस को चोरी के तेल को बाजार में बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी मिली। उसकी पहचान अरियांव गांव के चुन्नू साह (पिता खेमराज साह) के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, चुन्नू साह गिरोह से तेल खरीदकर उसे अवैध रूप से बाजार में बेचता था। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों की भी पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की 12 घटनाएं आई सामने गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में कृषि फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही थीं। अब तक ऐसे एक दर्जन से अधिक मामले संज्ञान में आए हैं। ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिए जाने के कारण कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी, जिससे खासकर गेहूं की अंतिम सिंचाई कर रहे किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पुलिस ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह ट्रांसफार्मर के अंदर मौजूद कॉइल और उपकरणों को ठंडा रखने के साथ-साथ इंसुलेशन का काम करता है। तेल चोरी होने से ट्रांसफार्मर के खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। बक्सर के डुमरांव अनुमंडल में पुलिस ने ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। डुमरांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह ट्रांसफार्मरों से तेल निकालकर उसे ब्लैक मार्केट में बेचता था, कई बार इस तेल को डीजल में मिलाकर भी बेचा जाता था। इस मामले का खुलासा डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने प्रेस वार्ता में किया। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। सुरौंधा गांव के पास एक कृषि ट्रांसफार्मर के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी। ट्रांसफार्मर पर चढ़कर निकाल रहा था तेल पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर तेल निकालता हुआ पाया गया, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अरियांव गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ टुनटुन यादव (पिता रामाधार यादव) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुद को तेल चोरी गिरोह का सदस्य बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अरियांव निवासी पंकज यादव (पिता रामजी यादव) को लालगंज कड़वी इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक और ई-रिक्शा किया बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए हैं। इनमें एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक ई-रिक्शा और लगभग ढाई लीटर ट्रांसफार्मर का तेल शामिल है। बरामद बाइक और ई-रिक्शा दोनों संतोष उर्फ टुनटुन यादव के नाम पर पंजीकृत बताए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस को चोरी के तेल को बाजार में बेचने वाले व्यक्ति की जानकारी मिली। उसकी पहचान अरियांव गांव के चुन्नू साह (पिता खेमराज साह) के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, चुन्नू साह गिरोह से तेल खरीदकर उसे अवैध रूप से बाजार में बेचता था। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों की भी पहचान की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की 12 घटनाएं आई सामने गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में कृषि फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही थीं। अब तक ऐसे एक दर्जन से अधिक मामले संज्ञान में आए हैं। ट्रांसफार्मर से तेल निकाल लिए जाने के कारण कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी, जिससे खासकर गेहूं की अंतिम सिंचाई कर रहे किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। पुलिस ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह ट्रांसफार्मर के अंदर मौजूद कॉइल और उपकरणों को ठंडा रखने के साथ-साथ इंसुलेशन का काम करता है। तेल चोरी होने से ट्रांसफार्मर के खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी शुरू कर दी है।


